MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • India-China FaceOff : देश के लिए शहीद हुआ पति, अब पत्नी बनी डिप्टी कलेक्टर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

India-China FaceOff : देश के लिए शहीद हुआ पति, अब पत्नी बनी डिप्टी कलेक्टर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में कर्नल संतोष बाबू शहीद हो गए थे। अब राज्य सरकार ने उनकी पत्नी को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने उन्हें सूर्यपेट जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया है। 15 जून को पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प ने भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। उसमें कर्नल संतोष बाबू भी थे। कर्नल संतोष के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पिता फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं। शहीद संतोष ने हैदराबाद के सैनिक स्कूल में पढ़ाई की, फिर वे एनडीए के लिए चुने गए थे।

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 29 2020, 06:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
122

शहीद कर्नल संतोष बाबू तेलंगाना के सूर्यपेट के रहने वाले थे। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने कर्नल बाबू की पत्नी को सरकारी नौकरी, 5 करोड़ रुपए और 600 गज जमीन देने का फैसला किया है। सीएम खुद उनकी पत्नी को 5 करोड़ रुपए का चेक सौपेंगे।  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
222

पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झपड़ में भारत के कर्नल रैंक के अधिकारी सहित 20 जवान शहीद हो गए। इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि चीन ने ऐसा क्यों किया? मंत्रालय ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि 15 जून को देर शाम और रात को चीन की सेना ने वहां यथास्थिति बदलने की कोशिश की। यथास्थिति से मतलब है कि चीन ने एलएसी बदलने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने रोका और इसी बीच झड़प हुई।

322

तेलंगाना के सूर्यापेट के रहने वाले संतोष बाबू बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बच्चे और पत्नी हैं। उनकी पत्नी अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ दिल्ली में रहती हैं।

422

संतोष बाबू के पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। शहादत से पहले संतोष बाबू की पोस्टिंग हैदराबाद होने वाली थी। संतोष बाबू की पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी।

522

संतोष बाबू भारतीय सेना में 2004 में शामिल हुए। पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी।

622

रविवार को उन्होंने अपनी मां से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच बातचीत का ज्यादातर हिस्सा लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के इर्द गिर्द रहा।

722

उनके पिता ने एक अखबार से बात करते हुए बताया था कि उनकी प्रेरणा से संतोष ने सेना में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के सैनिक स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद एनडीए और फिर आईएमए गए। 15 साल के सेवाकाल में संतोष बाबू को चार प्रमोशन मिले। कुपवाड़ा में आतकंवादियों से बहादुरी के साथ मुकाबला करने पर सेना प्रमुख की तरफ से उनको सराहना भी मिली थी। संतोष बाबू के पिता को देश की खातिर जान न्योछावर करनेवाले बेटे की वीरगति पर गर्व है।

822

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं के बीच 15 जून को 1 बार नहीं बल्कि तीन बार झड़प हुई थी। इसके अलावा भारतीय सैनिकों ने अपने इलाके में बनी चीनी पोस्टों को भी उखाड़ फेंका था। इतना ही नहीं झड़प के बाद भारत ने चीनी सैनिकों के शव भी उन्हें सौंपे थे।

922

इंडिया टुडे ने गलवान घाटी में तैनात अफसरों से इस घटना को लेकर बात की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिन पहले यानी 6 जून को दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बात हुई थी। इसके बाद दोनों सेनाएं पीछे हटने को तैयार हुई थीं। दोनों देशों की आर्मी एलएसी के काफी करीब आ गई थीं।

1022

गलवान नदी के किनारे चीन का एक पोस्ट भारतीय सीमा में था। बातचीत के दौरान चीन की सेना इसे हटाने को लेकर तैयार भी हो गई थी। बातचीत के बाद चीनी सेना ने इस पोस्ट को हटा भी लिया था। लेकिन बाद में इस पोस्ट को दोबारा बना लिया गया।

1122

15 जून की शाम को बिहार बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल बी संतोष बाबू ने फैसला किया था कि वे इस पोस्ट के पास जाकर जानकारी लेंगे कि यह यहां कैसे बन गई। वहीं, बटालियन के अन्य जवान इसे उखाड़ फेंकना चाहते थे। लेकिन कर्नल बाबू अपने स्वभाव के अनुरूप बातचीत से मामला सुलझाने के पक्ष में थे।

1222

15 जून की शाम को कर्नल बाबू 35 जवानों के साथ उस पोस्ट पर गए थे। यहां जब ये लोग पोस्ट पर पहुंचे तो, चीनी सैनिक बदले हुए नजर आ रहे थे। यहां वे सैनिक नहीं थे जो सामान्य तौर पर ड्यूटी पर होते हैं। भारतीय सेना को पता चला है कि यहां मई में ही दूसरे सैनिकों को भेजा गया है।

1322

कर्नल बाबू जब पोस्ट पर बातचीत करने पहुंचे और इस पोस्ट के बार में पूछा तो एक जवान ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके अलावा चीनी भाषा में अभद्र टिप्पणी भी की। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

1422

भारतीय जवान चीनियों पर टूट पड़े। 30 मिनट तक चली झड़प में दोनों ओर के लोग चोटिल हुए। लेकिन भारतीय जवानों ने पोस्ट को तोड़ दिया।

1522

इस झड़प के बाद कर्नल बाबू ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल सैनिकों को पोस्ट पर भेजा और पोस्ट से ज्यादा जवान भेजे जाएं। लेकिन कर्नल बाबू ने भारतीय जवानों को शांत रखा।

1622

भारत और चीन की सेना के बीच एक बार नहीं तीन बार हिंसक झड़प हुई थी। ये झड़पें करीब 5-6 घंटे तक चलीं। भारत की तुलना में चीन के सैनिक ज्यादा था।

1722

दूसरी झड़प में कर्नल बाबू को सिर में पत्थर लगा था। इसके बाद वे नदी में गिर गए। कर्नल बाबू के शहीद होने के बाद भारतीय सैनिक चीन पर टूट पड़े। लेकिन घाटी सकरी होने के चलते दोनों देशों के कई जवान नदी में गिर गए।

1822

इसके बाद यह पूरी झड़प 11 बजे शांत हुई। इसके बाद दोनों देशों ने अपने जवानों को खोजा। इस दौरान शवों की अदला बदली भी हुई। भारत ने चीन को 16 सैनिकों के शव सौंपे थे। इनमें 5 अफसर भी थे। इसी दौरान गलती से भारत के 10 जवान चीन के कब्जे में आ गए थे।

1922

गलवान घाटी भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अक्साई-चिन से सटी हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन तस्वीरों से पता चलता है कि चीन गलवान घाटी के परिदृश्य को काफी पहले से बदलने में लगा है। घाटी के रास्ते चौड़े किए जा रहे हैं। इन तस्वीरो को देखकर साफ तौर से जाहिर हो रहा है कि जैसे चीन गलवान नदी पर पुल का निर्माण कर रहा हो।

2022

बात इतने पर ही खत्म नहीं होती है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चल रहा है कि चीन ने इस इलाके में बुल्डोजर भी तैनात किए थे, जिसके निशान तस्वीरों में साफ तौर से देखने के लिए मिल रहे हैं। इन सभी गतिविधियों से चीन की मंशा जाहिर हो रही है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Modi Visit: पीएम मोदी के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर, पुतिन-शी जिनपिंग से मुलाकात के भी संकेत!
Recommended image2
जाति गणना होगी, लेकिन कैसे? Census 2027 के Question नंबर 10 पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने
Recommended image3
सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर कांग्रेस vs Penguin! किताब के प्रकाशन को लेकर क्यों बढ़ी रार?
Recommended image4
Raksha Bandhan: बच्चों संग पीएम मोदी का रक्षाबंधन, हाई-फाइव और मुस्कुराहटों ने जीता दिल
Recommended image5
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर सरकार चौतरफा घिरी, नड्डा की बैठक के बाद CJP-AAP ने मांगा जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved