व्हाइट जंपसूट में मेलानिया ने बांध रखा था खास बेल्ट, भारत से है इसका खास संबंध
नई दिल्ली. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ सोमवार को भारत दौरे पर आई हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान सभी की नजरें उन पर टिकी हैं। मेलानिया ने अपनी इस यात्रा पर व्हाइट जंपसूट पहना था। इस पर उन्होंने एक बेल्ट भी बांध रखा था। हालांकि, इस बेल्ट का भारत से खास कनेक्शन है।
18

मेलानिया ने फुल स्लीव्ड व्हाइट जंपसूट पहन रखा था। इसे एटेलियर कैटो फॉर हर्व पियरे ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस पर उन्होने सिल्क का हरे रंग का बेल्ट बांध रखा था। इस पर गोल्डन रंग के धागे से काम किया गया था। यह भारतीय टेक्सटाइल का बना हुआ था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
मेलानिया के भारत आने के बाद फ्रेंच अमेरिकन डिजाइनर हर्वे पियरे ने इंस्टाग्राम पर इस बेल्ट के बारे में जानकारी दी।
38
इसमें लिखा था कि भारत आगमन पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी ने एटेलियर कैटो फॉर हर्व पियरे की ड्रेस पहनी। उन्होंने आगे लिखा, यह बेल्ट भारतीय टेक्सटाइल से बनाया गया है।
48
ट्रम्प के साथ मेलानिया के अलावा उनकी बेटी इवांका और दामाद किश्नर भी आए हैं। अहमदाबाद में मेलानिया ट्रम्प के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे थे।
58
यहां मेलानिया ने ट्रम्प के साथ चरखा भी चलाया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मेलानिया और ट्रम्प को गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में भी जानकारी दी।
68
यहां से ट्रम्प मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। मेलानिया भी उनके साथ थीं। यहां पीएम मोदी और ट्रम्प ने जनसभा को भी संबोधित किया।
78
अहमदाबाद के बाद ट्रम्प अपने परिवार के साथ आगरा पहुंचे। यहां मेलानिया के साथ उन्होंने ताजमहल का दीदार भी किया।
88
ट्रम्प और मेलानिया ने यहां तस्वीरें भी खिंचवाईं। मेलानिया मंगलवार को दिल्ली के स्कूलों का भी दौरा करेंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos