MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • ये हैं दुनिया के टॉप-10 कुख्यात देश, आबादी मुट्ठीभर, लेकिन क्राइम में सबके 'बाप'

ये हैं दुनिया के टॉप-10 कुख्यात देश, आबादी मुट्ठीभर, लेकिन क्राइम में सबके 'बाप'

अमेरिका में इस समय ट्रम्प V/s बाइडेन ने अराजकता मचा रखी है। दुनिया का 'दरोगा' कहलाने वाले देश में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब वर्तमान राष्ट्रपति यानी ट्रम्प ने निर्वाचित राष्ट्रपति यानी बाइडेन के खिलाफ हिंसा फैला रखी है। इसी संयुक्त राज्य अमेरिका का एक देश देश है वेनेजुएला। कहने को तो यहां की आबादी सिर्फ 2.90 लाख है। लेकिन अपराध के मामले में यह दुनिया का 'बाप' बना हुआ है। ग्लोबल डेटाबेस कंपनी नंबियो (Numbeo) की वार्षिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जानते हैं दुनिया के 10 कुख्यात देशों के बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 15 2021, 12:06 PM IST| Updated : Jan 15 2021, 06:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

क्राइम में नंबर-1
वेनेजुएला

यह साउथ अमेरिका मे आता है। यह दुनिया में क्राइम करने में अव्वल नंबर है। डेटाबेस कंपनी नंबियो (Numbeo) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में वेनेजुएला का क्राइम इंडेक्स 84.49 और सेफ्टी इंडेक्स महज 15.51 रहा है। यानी 2.90 करोड़ की आबादी में सिर्फ 15.51 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित।
(फोटो क्रेडिट: AP)

212

क्राइम में नंबर-2
पापुआ न्यू गिनी

आस्ट्रेलिया के उत्तर में दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। इसके पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया का प्रांत पापुआ और पश्चिमी पापुआ स्थित है। जबकि पूर्वी आधे भाग में एक स्वतंत्र देश पापुआ न्यू गिनी या नया गिनी है। इसकी आबादी महज  80 लाख है। लेकिन क्राइम इंडेक्स 81.93 है, जबकि सेफ्टी इंडेक्स सिर्फ 18.07 है। 

312

क्राइम में नंबर-3
साउथ अफ्रीका

यह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। आधुनिक मानव की बसाहट यहां एक लाख साल पुरानी है। यहां की आबादी करीब 5.86 करोड़ (2019) है।

इस देश में 2016 में एक चौंकाने वाला सर्वे आया था। इसमें कहा गया था कि यहां एक शहर डिप्सलूट में हर तीन में से एक पुरुष रेपिस्ट है।

412

क्राइम में नंबर-4
अफगानिस्तान

यह इस्लामिक रीपब्लिक देश है। इसकी आबादी करीब 3.8 करोड़ (2019) है।

अफगानिस्तान में 1996 से लेकर 2001 तक नाटो सेना(अमेरिका सहित अन्य देश) और चरमपंथी गुट तालिबान के बीच युद्ध चला। अब वहां सरकार तो है, लेकिन बेरोजगारी आदि के चलते अपराध बढ़े हैं।
(फोटो क्रेडिट-Omar Sobhani—Reuters)

512

क्राइम में नंबर-5
होन्डुरास

यह सेंट्रल अमेरिकी देश है। इसकी आबादी करीब 97.5 करोड़ (2019) है।

गरीबी और राजनीतिक अस्थिरता के चलते इस देश में लोगों का जीनादूभर है। इसलिए यहां से बड़ी संख्या में लोग पलायन करते रहते हैं।
(फोटो क्रेडिट-Reuters)

612

क्राइम में नंबर-6
त्रिनिदाद एंड टोबैगो 

यह एक कैरिबियाई देश है। इसकी आबादी करीब 13.9 लाख (2019) है। त्रिनिदाद और टोबैगो आधिकारिक रूप से कैरिबियाई सागर में स्थित पूरी तरह से द्वीपों पर स्थित देश है। यह 5,130 वर्ग किलोमीटर में फैला है। 
यहां ड्रग्स और गैंग अपराधों के कारण हत्या की दर हाई है।

712

क्राइम में नंबर-7
ब्राजील

ब्रासील या ब्राजील दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं खास देश है। इसकी आबादी करीब 21.1 करोड़ (2019) है।  यहां 18 साल की उम्र के बाद सेक्स कारोबार जायज है। यहां सेक्स टूरिज्म के चलते ड्रग्स भी जोरों पर है। यही अपराधों को बढ़ावा देता है।


(फोटो क्रेडिट-Reuters)

812

क्राइम में नंबर-8
पेरू

यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है। यहां 90 प्रतिशत ईसाई हैं। इसकी आबादी करीब 3.25 करोड़ (2019) है। पेरू में नकली नोट छापने वाले संगठित गिरोह सक्रिय हैं। इसके चलते यहां अपराध बढ़े हैं।

912

क्राइम में नंबर-9
अल सल्वाडोर 

यह मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। इसकी आबादी करीब 64.5 लाख (2019) है। यहां 2 साल पहले सिर्फ अपराधों में तीन हजार मर्डर हुए थे।

1012

क्राइम में नंबर-10
गुयाना

गयाना या गुयाना दक्षिणी अमेरिका का एक देश है। इसकी आबादी करीब 7.83 लाख (2019) है। 
इस देश में समुद्री डकैतों का आतंक है। यहां मादक तस्करी और और बच्चों के विरुद्ध यौन शोषण को मामले भी अधिक हैं।

1112

इन पांच देशों में सबसे कम अपराध
129 देशों की सूची में सबसे कतर में सबसे कम अपराध होते हैं। यहां क्राइम इंडेक्स प्वाइंट 11.86 और सेफ्टी इंडेक्स प्वाइंट 88.14 है।  कतर देश में कड़े कानून हैं। यहां रेपिस्ट के हाथ-पैर तक काट दिए जाते हैं। इससे अपराधियों में खौफ है।
इन देशों में भी अपराध काबू में- ताइवान, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), जॉर्जिया और जापान।
(फोटो-कतर पुलिस)

1212

भारत में अपराधों का हाल...
अपराधों के मामले में भारत का नंबर 68 है। यहां क्राइम इंडेक्स प्वाइंट 43.32 है, जबकि सेफ्टी इंडेक्स प्वाइंट 56.68 है। 
(फोटो क्रेडिट राइटर्स)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved