- Home
- National News
- दूसरे देश में जाकर Indian Army ने तहस-नहस कर दिए आतंकवादियों के अड्डे, जानिए ऐसा क्यों करना पड़ा
दूसरे देश में जाकर Indian Army ने तहस-नहस कर दिए आतंकवादियों के अड्डे, जानिए ऐसा क्यों करना पड़ा
नई दिल्ली. सारी दुनिया आतंकवाद(Terrorism) से परेशान है। तमाम देश आतंकवाद के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं। भारत भी अपनी सैन्य शक्ति लगातार बढ़ा रहा है। ये तस्वीरें आतंकवाद से निपटने की तैयारियों की दिखाती हैं। भारतीय सेना(Indian Army) इस समय कजाकिस्तान में सैन्य अभ्यास(joint military exercise KAZIND-21) कर रही है। इस ट्रेनिंग नोड (Training Node Aisha Bibi) के तहत दोनों देश संयुक्त रूप से आतंकवाद और अन्य दुश्मनों से निपटने के तौर-तरीके सीख रहे हैं। इसी एक्सरसाइज के तहत दोनों सेनाओं ने आतंकवादी ठिकानों पर छापामारी करने और दहशतगर्दों को मार गिराने की ट्रेनिंग की। यह एक्सरसाइज 10 सितंबर तक चलेगी, जो 1 तारीख से शुरू हुई थी।

यह सैन्य अभ्यास भारत-कजाकिस्तान की सेना के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 5वां संस्करण है और 10 सितंबर 2021 तक जारी रहेगा। अभ्यास का चौथा संस्करण सितंबर 2019 में भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।
अभ्यास 8 और 9 सितंबर 2021 को निर्धारित 48 घंटे के संयुक्त सत्यापन अभ्यास में समाप्त होगा। सत्यापन अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के लिए एक परीक्षण होगा, क्योंकि वे ऐसे परिदृश्यों में वास्तविक सैन्य अभियानों की चुनौतियों से गुजर रहे होंगे।
भारत कई सालों से अपने मित्र देशों के साथ ऐसे सैन्य अभ्यास करता आ रहा है। इन सैन्य अभ्यासों के जरिये मित्र देशों को अपने युद्ध कौशल से अवगत कराना और उनकी तकनीक को जानना है।
कजाकिस्तान के 120 सैनिक और भारतीय सेना के 90 सैनिक शामिल हुए हैं। दोनों दल आतंकवाद रोधी अभियानों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और कौशल को शेयर कर रहे हैं।
यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य और राजनयिक संबंधों को गति प्रदान करेगा। संयुक्त अभ्यास आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों के मजबूत संकल्प को भी दर्शाता है और उसी का मुकाबला करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की इच्छा को भी प्रकट करता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.