MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • फटे जींस पर पॉलिटिक्स: बुराइयों के खिलाफ जनआक्रोश पैदा करने पहनी गई थी फटी जींस, जानिए पूरी कहानी..

फटे जींस पर पॉलिटिक्स: बुराइयों के खिलाफ जनआक्रोश पैदा करने पहनी गई थी फटी जींस, जानिए पूरी कहानी..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करके एक नई राजनीति को जन्म दिया है। बता दें कि हाल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने रावत ने कहा था कि फटी जींस पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार? इस बयान को लेकर विरोधी पार्टियां उनकी आलोचना कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फटी जींस का प्रचलन कब और कैसे दुनिया में सामने आया? फटी जींस आज सिर्फ हाईक्लास सोसायटी के फैशन का हिस्साभर नहीं है, यह 1970 के दशक में पारंपरिक सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ विरोध का एक जरिया थी। आइए जानते हैं फटी जींस की कहानी और मौजूदा विवाद पर कमेंट्स...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 18 2021, 11:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दुनिया में पहली जींस 1870 में सामने आई थी। फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए ऐसे पैंट की जरूरत थी, जो आसानी से न फटे। लिहाजा लोब स्ट्राइस ने सबसे पहले नीले डाई की पहली जींस निकाली। बाद में लेवाइस भी मैदान मे उतर आई।
 

25

लेकिन 1970 से पहले तक सिर्फ गरीब लोग ही फटी जींस पहनते थे, क्योंकि वे नई नहीं खरीद सकते थे। 1977 में पंक बैंड का चलन तेजी से बढ़ा था। पंक रॉक एक संगीत शैली है। इसमें तेज-तर्रार छोटे-छोटे गीतों को इस्तेमाल किया गया। इसका मकसद राजनीतिक, सामाजिक और जीव-जंतुओं के हितों को उठाना था। इस बैंड के लोग फटा जींस पहनते थे। 

35

यानी फटा जींस विरोध का एक जरिया था। इसके बाद रॉकस्टार बैंड जैसे-बीटल्स, रैमोन्स, सेक्स पिस्टल आदि ने इसे दुनियाभर में मशहूर कर दिया। आज फटा जींस हाईक्लास सोसायटी का स्टेटस सिंबल बन चुकी है।

45

2010 में फटी जींस का फैशन फिर लौट आया था। फटी जींस को दो तरह से बनाया जाता है। पहला लेजर से और दूसरा हाथ से फाड़कर। जो महंगे ब्रांड होते हैं, वे पहले छेद के लिए चॉक से डिजाइन बनाते हैं और फिर उसे कारीगर हाथों से काटते हैं। अब जानते हैं फटी जींस से उपजा विवाद...

55

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट़्वीटर पर लिखा कि उत्तराखंड के सीएम कहते हैं, जब नीचे देखा, तो गम बूट और ऊपर देखा तो...एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं। सीएम साब, आपको देखो तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image2
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image3
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image4
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image5
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved