MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • इत्र से रियल स्टेट तक कारोबार...जानिए कौन हैं अजमल; जिनसे गठबंधन को लेकर BJP कांग्रेस को घेर रही

इत्र से रियल स्टेट तक कारोबार...जानिए कौन हैं अजमल; जिनसे गठबंधन को लेकर BJP कांग्रेस को घेर रही

गुवाहाटी. असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी। इससे पहले भाजपा कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। इतना ही नहीं भाजपा कांग्रेस को बदरुद्दीन अजमल से गठबंधन को लेकर भी घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि अजमल असम में घुसपैठ के लिए जिम्मेदार हैं। आईए जानते हैं कि कौन हैं बदरुद्दीन अजमल...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 17 2021, 03:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

असम विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा बदरुद्दीन अजमल की है। बदरुद्दीन अजमल असम के ताकतवर मुस्लिम नेता हैं। उनकी मुस्लिम आबादी पर अच्छी पकड़ है। माना जा रही है कि इसी वजह से कांग्रेस ने बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF से गठबंधन किया है। 

26

2005 में बनाई थी पार्टी
बदरुद्दीन अजमल जमीयत उल हिंद में थे। 2005 में इसमें रहते उन्होंने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी AIUDF नाम की पार्टी बनाई। 2006 में विधानसभा चुनाव में पार्टी मैदान में उतरी और 10 सीटें जीतीं। इतना ही नहीं बदरुद्दीन दो सीटों से चुनाव जीते। इसके बाद अजमल 2009 में धुबड़ी से लोकसभा चुनाव जीते। इसके बाद से वे लगातार यहां से सांसद हैं। 

36

इस चुनाव में भाजपा के लिए अजमल को बड़ी चुनौती माना जा रहा है। यही वजह है कि भाजपा के बड़े नेता सीधे तौर पर अजमल पर निशाना साध रहे हैं। 
 

46

इत्र और रियल स्टेट का कारोबार
बदरुद्दीन राजनीति में आने से पहले इत्र के बिजनेस से अपना नाम कमा रहे थे। बताया जाता है कि बदरुद्दीन के इत्र के शोरूम दुबई समेत कई खाड़ी देशों में हैं। इसके अलावा वे रियल स्टेट का भी बिजनेस करते हैं। 

56

बदरुद्दीन का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। वे मुस्लिम वोटरों में अपनी छवि को बनाने के लिए विवादित बयान भी दे चुके हैं। 2018 में बदरुद्दीन अजमल ने एक पत्रकार के साथ गाली गलौज कर दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने सिर फोड़ने की भी धमकी दी थी। 

66

अमित शाह ने साधा था कांग्रेस पर निशाना
अमित शाह ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, 20-25 सालों से हम मानते ही नहीं थे कि असम बिना आंदोलन, हिंसा, घुसपैठ और आतंकवाद के हो सकता है। असम की अस्मिता की बात करने वाले घुसपैठ को नहीं रोक पाए, असम की अस्मिता क्या खाक बचाएंगे। आपकी गोदी में अजमल बैठा है और असम की अस्मिता की बात करते शर्म नहीं आती। 

शाह ने कहा था कि कांग्रेस और बदरूद्दीन अजमल असमिया संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकते। ये लोग सत्ता में आए तो फिर से घुसपैठ होगी, जो अपने पैरों तले असम की संस्कृति को रौंदेगी। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image2
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image3
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image4
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image5
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved