MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Andhra Pradesh-Tamil Nadu flood: जिंदगी बचाने ऐसे जान की बाजी लगा रही रेस्क्यू टीम, भारी बारिश में ढहे मकान

Andhra Pradesh-Tamil Nadu flood: जिंदगी बचाने ऐसे जान की बाजी लगा रही रेस्क्यू टीम, भारी बारिश में ढहे मकान

नई दिल्ली. भारी बारिश (Heavy rain) दक्षिण भारत के कई राज्यों की हालत खराब कर दी है। आंध्र प्रदेश कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बाढ़ ने जिंदगी बेपटरी कर दी है। इस बीच मौसम विभाग ने 3-4 दिन फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने चेतावनी दी है कि 25 नवंबर तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने रेस्क्यू टीम अपनी जान की बाजी लगा रही है। इधर, कर्नाटक में भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) से फोन पर बात करके हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस बीच तमिलनाडु में 23 नवंबर की सुबह भारी बारिश से कई मकान ढह गए।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 23 2021, 08:36 AM IST| Updated : Nov 23 2021, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

आंध्र प्रदेश में चित्तूर, नेल्लोर, कडपा और अनंतपुर जिले सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां 20000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गय है। यहां 100 से अधिक गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार भारतीय वायु सेना, एनडीआरफएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार रेस्क्यू कर रही है।

27

आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी में उफान से नेल्लोर के पास चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाइवे-16 का एक हिस्सा बह गया। प्रशासन के अनुसार पिछले 30 सालों में ऐसी बाढ़ देखने को मिली है।

37

आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार यहां के 4 शहर और 1366 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 23 गांव पूरी तरह डूब गए हैं। बाढ़ से 36,279 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से 2007 मकानों को नुकसान हुआ है। इनमें से 1131 डूब गए हैं।

47

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगमोहन रेड्डी(YS Jagan Mohan Reddy) से फोन पर बात करके हर संभव मदद का वादा किया था।
 

57

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगमोहन रेड्डी(YS Jagan Mohan Reddy) लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया था। वे रेस्क्यू पर भी नजर बनाए हुए हैं।

67

कई जगहों पर हालत यह है कि पानी में घर-गाड़ियां सबकुछ डूबी हुई हैं। बाढ़ से भारी नुकसान की आशंका है। सरकार नुकसान का आकलन करा रही है। इसी बीच फिर से बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

77

तमिलनाडु के सेलम ज़िले के करुंगलपट्टी में 23 नवंबर की सुबह भारी बारिश से 4 मकान ढह गए। अब तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर सेलम के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मलबे में अब भी 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारी मलबा हटा रहे हैं और बचाव कार्य जारी है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved