- Home
- National News
- यूपी का लड़का मुंबई में बेचता था गोलगप्पे, अब राजस्थान ने बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा दाम में खरीदा
यूपी का लड़का मुंबई में बेचता था गोलगप्पे, अब राजस्थान ने बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा दाम में खरीदा
कोलकाता. आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की बोली लगी। इस दौरान एक युवा भारतीय बल्लेबाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हम बात कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल की। इन्हें 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में रखा गया था। राजस्थान ने यशस्वी को 2.4 करोड़ में खरीदा।
15

मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में विजय हजारे ट्रोफी में दोहरा शतक लगाया था। वे ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, 17 साल की उम्र में यशस्वी अब घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं।
25
यशस्वी का बचपन काफी मुसीबतों में बीता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी को पेट पालने के लिए गोपगप्पे भी बेचना पड़ा है। दरअसल यशस्वी खाने का जुगाड़ करने के लिए आजाद मैदान में राम लीला के दौरान गोपगप्पे और फल बेचने में मदद करते थे।
35
यशस्वी के पिता यूपी के भदोही में एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। क्रिकेटर बनने के लिए 10 साल की उम्र में मुंबई आ गए। उनके रिश्तेदार संतोष का घर मुंबई के वर्ली में है, लेकिन वहां रहना भी मुश्किल था।
45
ऐसा इसलिए क्योंकि उनका घर बहुत छोटा था। इसलिए मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के मैनेजर संतोष ने वहां के मालिक से गुजारिश करके यशस्वी के रूकने की व्यवस्था करा दें। व्यवस्था हुई और यशस्वी को वहां ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में रहना पड़ता था।
55
सचिन के बेटे अर्जुन और यशस्वी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुई थी। एक बार अर्जुन ने यशस्वी की मुलाकात सचिन से करवाई। बात 2018 की है। अर्जुन यशस्वी को अपने घर ले गए। पहली मुलाकात में ही सचिन ने यशस्वी से प्रभावित होकर उन्हें अपना बल्ला गिफ्ट में दे दिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos