- Home
- National News
- कौन है देश का दुश्मन जालिम मुखिया, जो सीमा पार से रच रहा है भारत में कोरोना फैलाने की साजिश
कौन है देश का दुश्मन जालिम मुखिया, जो सीमा पार से रच रहा है भारत में कोरोना फैलाने की साजिश
नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी फैलाने की साजिश रची जा रही है। इस साजिश के पीछे नेपाल के एक शख्स जालिम मुखिया का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि जालिम मुखिया ने सीमा पार से करीब 40 लोगों को भेजा है। इस बात का खुलासा पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के जिलाधिकारी कुंदन कुमार के एक पत्र से हुआ, जिसमें उन्होंने बताया था कि सीमा पार से कुछ लोग भारत और खासकर बिहार में कोरोना वायरस फैलाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 40-50 कोरोना संदिग्धों को भारत में दाखिल कराया गया है। इन लोगों का मकसद भारत में कोरोना संक्रमण फैलाना है।
16

नेपाल का रहने वाला है जालिम मुखिया- जालिम मुखिया नेपाल का रहने वाला है। पारसा के जग्रनाथपुर में रहने वाला जालिम हथियार और नकली भारतीय नोटों की तस्करी भी करता है। वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते हथियारों की स्मगलिंग भी करता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
माओवादी ग्रुप में रह चुका है जालिम मुखिया- जालिम मुखिया का माओवादियों से भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह माओवादी ग्रुप का भी सदस्य रह चुका है। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित जमात के मरकज से कई लोग नेपाल भी चले गए थे। लॉकडाउन के बाद वह नेपाल में फंस गए हैं। जालिम उन्हें बॉर्डर पार कराने की फिराक में है।
36
सूत्रों का कहना है कि जालीम मुखिया का नेपाल के एक मंत्री से भी गहरे रिश्ते हैं, जिसकी शह पर वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
46
खुद को बेकसूर बता रहा है जालीम- सूत्रों का यह भी कहना है कि जालीम मुखिया ने इस पूरे प्रकरण पर कहा है कि उसे बेमतलब में फंसाया जा रहा है। कोरोना के डर से वह खुद घर में हैं। ऐसे में भला वह भारत में कोरोना फैलाने की साजिश क्यों करेगा।
56
एसएसबी के पत्र के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पुलिस ये गारंटी नही ले सकती कि नेपाल सीमा सील है बावजूद इसके कोई नही प्रवेश कर सकता। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एसएसबी के पत्र के बाद से ही पुलिस हर संभव करवाई कर रही है।
66
जिलाधिकारी ने जो पत्र लिखा, उसमें जालिम मुखिया का नाम- पत्र के विषय में लिखा गया है, कोरोना संदिग्ध भारतीय मुसलमानों के द्वारा नेपाल से भारत आने की गतिविधि के संबंध में। यह पत्र बेतिया के पुलिस अधीक्षक को लिखा गया है। पत्र के शुरुआत में लिखा है, 47वीं वाहिनी बटालियन, सीमा सुरक्षा बल को सूचित किया गया है कि जालिम मुखिया नाम का नेपाल का व्यक्ति, जो भारत में कोरोना महामारी फैलाने की योजना बना रहा है। वह नेपाल भारत से हथियार के अवैध सप्लाई में भी शामिल है। साथ ही 40 से 50 कोरोना संदिग्ध भारतीय मुसलमान को भारत में आने की सूचना दी गई है। इसलिए भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बरती जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कढ़ाई से निगरानी की जाए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos