MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कौन है इतिहास का HIGHEST PAID फुटबालर? इसके आगे कहीं नहीं ठहरते मेसी और एमबाप्पे-PHOTOS

कौन है इतिहास का HIGHEST PAID फुटबालर? इसके आगे कहीं नहीं ठहरते मेसी और एमबाप्पे-PHOTOS

Cristiano Ronaldo Highest Paid Footballer. फुटबाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सउदी अरब के फुटबाल क्लब अल नसर के साथ करार किया है। इस करार के बाद उन्होंने लियोनेल मेसी के फ्रेंच क्लब पीएसजी से हुए करार को पीछे छोड़ दिया है। जिससे उन्हें करीब 35 मिलियन ग्रेट ब्रिटेन पाउंड प्रति वर्ष मिलता है। वहीं रोनाल्डो का यह करार फुटबाल के इतिहास में सबसे महंगा करार है और क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबाल इतिहास के हाइएस्ट पेड खिलाड़ी बन गए हैं। आइए जानते हैं रोनाल्डो ने किसके साथ नया करार किया और क्या कहा... 

2 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Dec 31 2022, 03:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

प्रतिवर्ष 75 मिलियन डॉलर कमाई
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सउदी अरब के पॉपुलर क्लब अल नसर के साथ दो साल का करार किया है। अल नसर की तरफ से ही इस डील की घोषणा की गई है। फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो को 75 मिलियन डॉलर प्रतिवर्ष मिलेगा। यह फुटबाल के इतिहास में सबसे महंगा करार है। इस मौके पर रोनाल्डो ने कहा कि मैं दूसरे देशों के साथ नए फुटबाल लीग का अनुभव लेना चाहता हूं।

25

रोनाल्डो ने क्या कहा
सउदी अरब का फुटबाल क्लब अलनसर पुरूष और महिला फुटबाल के लिए बेहतरीन काम कर रहा है। रियल मैड्रिड के स्टार ने कहा कि हमने हाल ही में संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप के दौरान सउदी अरब की टीम के प्रदर्शन को देखा है। इससे पता चलता है कि इनके पास बहुत संभावनाएं हैं और उनका प्रदर्शन फुटबाल को आगे बढ़ाने वाला है। रोनाल्डो ने कहा कि मैंने यूरोपीयन फुटबाल में जो भी सपना देखा, उसे पूरा किया और जीत हासिल की लेकिन अब मैं एशिया में फुटबाल को बढ़ावा देने का काम करूंगा।

35

रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड
फीफा वर्ल्डकप से पहले रोनाल्डो ने अपने पुराने फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार को खत्म कर दिया था क्योंकि एक टीवी इंटरव्यू के बाद क्लब और रोनाल्डो के बीच दरार पैदा हो गई थी। पीयर्स मोर्गन के साथ उस इंटरव्यू में रोनाल्डो ने क्लब को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

45

सउदी अरब का पॉपुलर क्लब है अल नसर
वहीं रियाद स्थित अल नसर सउदी प्रो लीग में खेलती है। अल नसर के प्रेसीडेंट मुसाली अलमुअम्मर ने कहा कि यह इतिहास बनने जैसा है। यह करार सिर्फ हमारे क्लब की सफलता के लिए ही नहीं है बल्कि यह हमारे लीग, हमारे देश और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा। इससे हमारे लड़के और लड़कियां प्रेरित होंग और फुटबाल को करियर बनाने की कोशिश करेंगे।

55

रोनाल्डो की दिवानगी
सउदी क्लब अल नसर के प्रेसीडेंट ने कहा कि हम नंबर 7 की जर्सी पहने रोनाल्डो को खेलता देखने के लिए बेसब्र हैं। हम चाहते हैं कि वे खेलें और मैज जीतें। रोनाल्डो के इस नए करार से 350 करोड़ प्रतिवर्ष कमाने वाले लियोनेल मेसी काफी पीछे छूट गए हैं। वहीं रोनाल्डो की पॉपुलैरिटी अब एशियाई देशों में भी तेजी से बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें

2022 में आखिरी सनराइज के साथ विराट-अनुष्का ने शेयर की पोस्ट, मॉम-डैड की बाहों में खिलखिलाती रहीं वामिका
 

 

About the Author

MK
Manoj Kumar
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वर्ल्ड कप जीत पटना पहुंचे ईशान किशन, ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले विवाद पर दिया सटीक जवाब
Recommended image2
स्टेडियम में हार्दिक पंड्या को यह नहीं करना था, मंच पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए- VIDEO VIRAL
Recommended image3
T20 World Cup 2026 Prize Money: टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, जानें विनर से रनर-अप तक किसे क्या मिला?
Recommended image4
Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 WC Final Result भारत vs न्यूजीलैंड
Recommended image5
T20 World Cup 2026: 'एक बिहारी सबपे भारी', न्यूजीलैंड को हराने के बाद अर्शदीप-ईशान किशन की मजेदार रील वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved