- Home
- Sports
- Other Sports
- देशी घी के हलवे, सरसों के साग से हुआ 21 मेहमानों का स्वागत, दंगल गर्ल बबीता फोगाट की शादी में हुए 8 फेरे
देशी घी के हलवे, सरसों के साग से हुआ 21 मेहमानों का स्वागत, दंगल गर्ल बबीता फोगाट की शादी में हुए 8 फेरे
चरखी दादरी. दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार की रात शादी के बंधन में बंध गई। बबीता की शादी में सिर्फ 21 बाराती आए और इन बारातियों का स्वागत हरियाणवी खाने के साथ किया गया। मेहमानों के लिए देशी घी का हलवा, सरसों का साग और खीर-चूरमा के साथ पारंपरिक हरियाणवी भोज था। बबीता की शादी में 7 की बजाय 8 फेरे लिए गए आठवें फेरे में बेटियों को बचाने का संदेश दिया गया।
15

दंगल गर्ल बबीता की शादी परंपरागत रस्मों के अनुसार हुई। मेहमानों का स्वागत देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा के साथ किया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
बबीता की शादी में आठवां फेरा भी शामिल किया गया । इस फेरे में बेटी बचाने का संदेश दिया गया।
35
नजफगढ़ में विवेक की घुड़चढ़ी की रस्म अदा की गई। इस दौरान विवेक की बहन नम्रता, मौसी सुदेश, ताऊ ओमप्रकाश सहित तमाम रिश्तेदार नाचते-गाते-झूमते नजर आए।
45
घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान घोड़ी पर विवेक के साथ उनके भांजे अंश मोर भी बैठे थे। इसके बाद बाराती छह कारों में बैठकर बबीता के घर पहुंचे।
55
बारात के लिए निकलने से पहले विवेक की तेल उतारने की रस्म पूरी की गई। विवेक भी प्रोफेशनल रेसलर हैं, उन्होंने साल 2018 में केसरी पुरस्कार जीता था।
Latest Videos