- Home
- Sports
- Other Sports
- 2018 में हुआ था तलाक, अब इस क्रिकेटर के बेटे की दुल्हन बन रही हैं सानिया मिर्जा की बहन
2018 में हुआ था तलाक, अब इस क्रिकेटर के बेटे की दुल्हन बन रही हैं सानिया मिर्जा की बहन
नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। दोनों की शादी हैदराबाद के प्रगति भवन में होगी। इस शादी में शामिल होने के लिए सानिया और अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेकर राव को भी शादी में आने का न्योता दिया है। सानिया की बहन अनम की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद के बिजनेसमैन के साथ शादी की थी।
15

अनम ने 2018 में अपने बिजनेसमैन पति अकबर रशीद को तलाक दे दिया था। इसके बाद अनम और असद एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अनम ने रशीद से 2016 में शादी की थी। हालांकि, उनके अलग होने की वजह सामने नहीं आई थी।
35
सानिया मिर्जा और मोहम्मद अजहरुद्दीन शादी का न्योता देने के लिए तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के पास पहुंचे। अजहर के बेटे असद भी इस मुलाकात में शामिल थे।
45
अनम फैशन आउटलेट चलाती हैं। वे अपनी बहन की स्टाइलिस्ट भी हैं। अनम ने पति से अलग होने के बाद एक बार फिर जीवन में आगे बढ़ने का सोचा है।
55
अनम के जन्मदिन पर असद ने लिखा था, मेरे जीवन के सबसे शानदार इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सानिया मिर्जा ने भी असद के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। असद पेशे से वकील हैं।
Latest Videos