MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Happy Birthday Bajrang Punia: बजरंग पूनिया के साथ परिवार ने भी किया त्याग, तब जाकर देश को मिला वर्ल्ड चैंपियन

Happy Birthday Bajrang Punia: बजरंग पूनिया के साथ परिवार ने भी किया त्याग, तब जाकर देश को मिला वर्ल्ड चैंपियन

भारतीय पहलवान और ओलंपियन बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) शनिवार 26 फरवरी को 28 साल के हो गए हैं। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले फ्रीस्टाइल पहलवान का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के खुदान गांव में हुआ था। वह अब तक तीन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। पुनिया ने महज सात साल की उम्र में कुश्ती शुरू कर दी थी। उनके पिता खुद एक पूर्व पहलवान थे, उन्होंने ही उन्हें खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका परिवार बाद में 2015 में सोनीपत चला गया ताकि ये फ्रीस्टाइल पहलवान भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में प्रशिक्षण ले सके। आइए इस पहलवान के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 26 2022, 04:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बजरंग पूनिया का पहला बड़ा टूर्नामेंट 2013 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप था। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 60 किलोग्राम वर्ग में उत्तर कोरिया के ह्वांग रयोंग-हक से हारने के बाद पुनिया ने टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

साल 2013 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। तब से लेकर वे लगातार अपने प्रदर्शन का ग्राफ ऊपर ले जा रहे हैं। 

310

ओलंपियन बजरंग पूनिया ने साल 2014 में ग्लासगो में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

410

इस बीच साल 2015 में बजरंग के प्रदर्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली। कुछ समय के लिए वे अपनी लय से भटक गए थे। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। हालांकि पुनिया ने 2017 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ वापसी की। 

510

पहलवान बजरंग पूनिया ने साल 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ एशियाई खेलों में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार से खेल प्रेमियों की वाह-वाही बटोरी। 

610

बजरंग पूनिया ने अपनी कड़ी मेहनत और एकाग्रता के दम पर साल 2018 और 2019 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। बजरंग विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तीन पदक हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं।

710

जैसा की पहलवानों के लिए कहा जाता है कि ये बाहर से लोहे की तरह मजबूत होते हैं और इनका दिल मोम की तरह कोमल होता है। इस 28 वर्षीय युवा पहलवान का दिल भी प्यार में पिघल गया। उन्होंने साल 2020 में साथी पहलवान संगीता फोगट से शादी की।

810

बजरंग पूनिया साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आठ पहलवानों में से एक थे। उन्होंने 7 अगस्त के दिन कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

910

बजरंग पूनिया को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं इस पहलवान को खेलों का सर्वोच्च सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भी मिल चुका है। 

1010

कोरोना काल के दौरान ज्यादातर कुश्ती के टूर्नामेंट स्थगित करने पड़े। जिससे इस पहलवान की तैयारियों को भी झटका लगा। बजरंग पुनिया इस साल इस्तांबुल में यासर डोगू रैंकिंग सीरीज में भाग लेंगे। टोक्यो ओलंपिक के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
SRH vs CSK Live Streaming: कहां-कैसे देखें हैदराबाद बनाम चेन्नई IPL मुकाबला?
Recommended image2
SRH vs CSK: क्या अभिषेक-हेड की जोड़ी का तोड़ निकाल पाएंगे चेन्नई के गेंदबाज? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
Recommended image5
RR vs DC: IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने वैभव सूर्यवंशी, तोड़ा इस धुरंधर का रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved