- Home
- Sports
- Other Sports
- चीन में साइना नेहवाल को नहीं मिला था कोई शाकाहारी होटल, मजबूरन मछली और केकड़ा खाकर मिटाई थी भूख
चीन में साइना नेहवाल को नहीं मिला था कोई शाकाहारी होटल, मजबूरन मछली और केकड़ा खाकर मिटाई थी भूख
नई दिल्ली. दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चीन के वुहान से शुरु हुए इस वायरस ने 100 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। यह महामारी चीन से शुरु हुई है और लोगों का मानना है कि चीन का खान पान इसके लिए जिम्मेदार है। चमगादड़ और सांप खाने को लेकर चीन के लोग सबसे ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी एक बार चीन के खान-पान से काफी परेशान हुई थी। और उन्हें मछली के साथ केकड़ा खाकर अपनी भूख मिटानी पड़ी थी। इसी दिन साइना ने पहली बार नॉन वेज खाया था और अब वो कभी कभार मीट खाती रहती हैं।
110

साइना साल 2005 में अपने कोच के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन पहुंची थी, पर यहां उन्हें कहीं भी शाकाहारी होटल नहीं मिला था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
काफी देर तक ढूढ़ने के बाद जब उन्हें वेज रेस्टोरेंट नहीं मिला तो उन्होंने मछली और केकड़ा खाने का निर्णय लिया।
310
इस दिन मछली और केकड़ा खाने के बाद साइना नॉन वेज हो गई थी।
410
साइना का जन्म एक शाकाहारी परिवार में हुआ था और वो अभी भी शाकाहारी खाना ही ज्यादा पसंद करती हैं।
510
साइना फिलहाल 90 फीसदी वेज हैं और अधिकतर मौकों पर नॉन वेज खाना खाने से बचती हैं।
610
साइना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
710
साइना ने अपने खेल के दम पर भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों का नया रुतबा बनाया है। उनके बाद पीवी सिंधू ने भी अच्छा खेल दिखाकर इस खेल को नया मुकाम दिलाया है।
810
साइना ने इसी साल फरवरी के महीने में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। शायद वो भविष्य में सक्रिय राजनीति में भी कदम रखना चाहती हैं।
910
साइना ने साल 2018 में बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी की थी।
1010
साइना के साल 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वो पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
Latest Videos