बबीता फोगाट ने विवेक सुहाग के साथ रचाई शादी, बारात में आए सिर्फ 21 मेहमान
चरखी-दादरी. दंगल गर्ल और पहलवान बबीता फोगाट भारतीय पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। बबीता ने अपने पैतृक गांव बलाली में शादी के आठ फेरे लिए। उनके दुल्हे विवेक सुहाग ने 2018 में भारत केसरी पुरस्कार जीता था। बबीता की शादी में होने वाले आठवें फेरे में बेटियों को बचाने का संदेश दिया गया।
110

बबीता के होने वाले पति विवेक मूल रूप से झज्जर जिले के मातनहेल गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी। दोनों का यह रिश्ता बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है।
310
बबीता और विवेक की शादी का रिसेप्सन 2 दिसंबर को दिल्ली में होगा। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी, देश के ग्रह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कई नेताओं को इनविटेशन दिया है।
410
बॉलीवुड से आमिर खान, बीजेपी सांसद और एक्टर सनी दिओल जैसे कई बड़े स्टार 2 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।
510
यह शादी बिना दहेज की हुई और इस शादी में सिर्फ 21 बराती शामिल हुए।
610
शादी समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में रखा गया, जहां शादी की सारी रस्में निभाई गई। मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार किया गया था। ।
710
बबीता की शादी में खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी हरयाणवी व्यंजन परोसे गए।
810
नजफगढ़ में विवेक की घुड़चढ़ी की रस्म अदा की गई। घुड़चढ़ी के बाद बाराती छह कारों के काफिले के साथ रवाना हुए।
910
बबीता की शादी में आठवां फेरा शामिल किया गया। इसमें बेटी बचाने के अभियान के बारे में संदेश दिया गया।।
1010
शनिवार रात बबीता के घर महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। बबीता की हाथों में चूड़ियां पहनाई गईं। उन्हें हल्दी लगाई गई और हाथों में मेहंदी रचाई गई।
Latest Videos