- Home
- States
- Other State News
- क्लास रूम में शादी: मंगलसूत्र-सिंदूर लेकर आया 12वीं का छात्र, स्कूल में छात्रा से कर ली शादी...
क्लास रूम में शादी: मंगलसूत्र-सिंदूर लेकर आया 12वीं का छात्र, स्कूल में छात्रा से कर ली शादी...
पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश ).स्कूल-कॉलेज शिक्षा का मंदिर होता है, जहां छात्र-छत्राएं पढ़ाई के साथ जीवन के संस्कार सीखते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़का-लड़की के क्लासरूम में ही शादी कर ली। ( यह खबर द हिन्दू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक है)

दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में स्थित जूनियर कॉलेज की है। जहां एक नाबालिग लड़का क्लासरूम में अपने साथ मंगलसूत्र लेकर आया था। वहीं लड़की साथ में सिंदूर लेकर आई थी। पहले लड़के ने लड़की को मंगलसूत्र पहनाया फिर उसकी मांग में सिंदूर भर शादी रचा ली।
सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़का और लड़की की शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, जिसने यह वीडियो वायरल किया है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि यह शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है।
पुलिस ने लड़का और लड़की को हिरासत में लेने के बाद दोनों की काउंसिलिंग भी की। दोनों इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ वो क्लासमेट हैं। यह महिला आंध्र प्रदेश के महिला आयोग तक पहुंच चुका है। आयोग ने पुलिस को आदेश दिया है कि लड़की को रहने के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाए। साथ ही सुरक्षा की पूरी गांरटी दी जाए। (प्रतीकात्मक फोटो)
शादी करने वाले छात्र-छात्रा को कॉलेज प्रशासन ने निकाल दिया है। साथ ही ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी भी कर दिया है। वहीं आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष वसीरेड्डी पद्मा ने कहा है कि लड़की के पैरेंट्स ने उसे वापस घर आने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लड़की को वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग के लिए ले जाया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.