और इस तरह कभी कभी घर का कुत्ता भी 'शेर' बन जाता है
शिवामोग्गा(कनार्टक). एक कहावत है कि 'कभी-कभी गली या घर का कुत्ता भी शेर बन जाता है!' इस कुत्ते को देखकर तो यही लगता है। इस कुत्ते को 'शेर' बनाया है उसके किसान मालिक ने। दरअसल, नलुरू गांव में बंदरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। किसान जरा-से खेतों से इधर-उधर क्या होते हैं, बंदर फसलों को नुकसान पहुंचकर भाग जाते हैं। किसान ने पहले शेर की शक्ल का एक बिजुका (Scarecrow) खेत में खड़ा किया। इससे बंदरों का आना कम हुआ। लेकिन बंदर भी कुछ कम समझदार नहीं होते। धीरे-धीरे बंदरों को भी पता चल गया कि किसान उन्हें बेवकूफ बना रहा है। वे फिर से खेत में उत्पात मचाने लगे। आखिरकार किसान ने अपने कुत्ते को ही पेंटिंग करके 'शेर' बना दिया। अब बंदर डरे हुए हैं और किसान खुश है।
14

किसान लंबे समय से बंदरों से परेशान था। बंदरों के कारण फसल खराब हो रही थी। किसान ने सारे जतन किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार उसे अपने पालतू कुत्ते को देखकर यह आइडिया आया।
24
किसान श्रीकांत गोवड़ा ने किसी खेत में शेर जैसे पुतले को खड़े देखा था। इससे बंदर भाग रहे थे। पहले श्रीकांत ने यही आइडिया अपने खेत में आजमाया।
34
श्रीकांत की बेटी ने बताया कि पहले तो बंदर भागने लगे, लेकिन वे दुबारा आने लगे। इससे लगा कि यह आइडिया लंबे समय तक नहीं चलने वाला।
44
इसके बाद उन्हें कुत्ते को ही शेर बनाने का आइडिया आया। यह आइडिया काफी काम कर रहा है। बंदर कुत्ते को शेर समझकर खेतों से दूर रहते हैं।
Latest Videos