MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • बारात लेकर जा रहा दूल्हा बैठा धरने पर, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, वजह जान सभी हैरान

बारात लेकर जा रहा दूल्हा बैठा धरने पर, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, वजह जान सभी हैरान

हल्द्वानी(Uttrakhand). उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक ऐसा मामला आया है जो चर्चा का विषय बन गया है। बारात लेकर दुल्हन के घर जा रहा दूल्हा अचानक रास्ते में धरने पर बैठ गया। देखते ही देखते उसके साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ भी धरने पर बैठ गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। धरने में कई कांग्रेस नेता भी शामिल हो गए और धीरे-धीरे ये चर्चा पूरे जिले में फ़ैल गई।

2 Min read
Author : Ujjwal Singh
Published : Dec 06 2022, 06:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

गौरतलब है की हैड़ाखान से लेकर रीठासाहिब तक करीब 200 गांवों की सड़क 15 नवंबर के बाद से बंद पड़ी है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सड़क से जुड़े मामले में अब कांग्रेस भी मुखर हो चुकी है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

मंगलवार सुबह दस बजे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सड़क को जल्द सुचारू करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। सड़क को जल्द सुचारू करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य धरने पर बैठे थे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और एक दूल्हा अपनी पूरी बरात के साथ धरने में शामिल था। दरअसल मंगलवार को एक बारात इसी सड़क से गुजर रही थी। हैड़ाखान मार्ग बंद होने के कारण दूल्‍हे संग पूरी बरात को पैदल रास्‍ता पार करना पड़ा। जिससे दूल्हे को इतना गुस्सा आया कि वह भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्‍य कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठ गया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह शहर में फैल गई और हर ओर इसकी चर्चा होने लगी।
 

35

घंटों तक दूल्हे संग बारात का धरने जारी रखने का सिलसिला चलता रहा। उसके बाद कुछ स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के लोगों के समझाने-बुझाने के बाद दूल्हा धरने से उठ कर शादी में जाने के लिए रवाना हुआ।

45

बता दें कि काठगोदाम से दो किमी दूरी पर हैड़ाखान रोड पर 15 नवंबर को भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था। जिसके बाद 380 मीटर सड़क मलबे से पट गई थी। लोनिवि ने मलबा तो साफ कर दिया, लेकिन स्थायी ट्रीटमेंट को लेकर लंबे अध्ययन के बाद ही काम होने का हवाला दिया। 
 

55

ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई। निरीक्षण को पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वैकल्पिक रास्ते सिंगल होने के कारण वाहन फंस रहे हैं। इसके अलावा बरसात होने पर यहां से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मुख्य मार्ग को ही सुचारू किया जाए। काम में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

US
Ujjwal Singh

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image2
कनाडा में गुजरात का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’! CM भूपेंद्र पटेल ने खोले 2027 के बड़े प्लान के पत्ते
Recommended image3
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image4
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image5
Amazon-Instamart-BigBasket पर क्यों गिरी गाज? ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला 'धतूरा'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved