- Home
- States
- Other State News
- 10वीं पास युवक ने 50 से ज्यादा लड़कियों से बनाए संबंध, ऐसी ट्रिक से फंसाता कि गूगल और IIM वाले भी फीछे
10वीं पास युवक ने 50 से ज्यादा लड़कियों से बनाए संबंध, ऐसी ट्रिक से फंसाता कि गूगल और IIM वाले भी फीछे
अहमदाबाद (गुजरात). अहमदाबाद से लेकर इंदौर, ग्वालियर, गोवा, सूरत, दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य प्रदेशों की 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ धोखाधड़ी और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर पैसा लूटने वाले इस शातिर शख्स को गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कैसे इन लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। महज 10वीं पास होकर भी यह युवक ऐसी ट्रिक से लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था कि गूगल और आईआईएम वाले स्टूडेंट भी उसके आगे पीछे रह जाएं। पढ़िए हैरान करने वाली खबर, एक बार जो लड़की पास आती तो दूर नहीं हो पाती...

जब एक लड़की ने को इस शातिर युवक की हकीकत पता चली तो वह हैरान थी। किसी तरह उसने हिम्मत और अपनी सूझबूझ से आरोपी का भांडा फोड़ा। उसने अहमदाबाद पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जहां उसने बताया कि यह युवक मेरे अलावा कई लड़कियों की जिंदगी तबाह करके उनसे पैसा ऐंठ चुका है। वह इतना शातिर था कि अच्छी-अच्छी पढ़ी-लिखी लड़की धोखा खा जाती थी। उसकी बात करने का तरीका और कई भाषा में बात करना आदि।
पुलिस ने बताया कि युवक की असली पहचान संदीप शंभूनाथ मिश्रा के रूप में हुई है। वह 10वीं पास है, लेकिन फर्राटेदार इंग्लिश में बात करता है, जिसको जानकर होर कई हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं उसने कंप्यूटर और आईटी के बारे में भी बेहद जानकारी हासिल कर रखी है। कंप्यूटर से ही उसने अपनी कई फर्जी डिग्रियां भी तैयार कर रखी हैं।
आरोपी ने कंप्यूटर की मदद से गूगल कंपनी में एचआर मैनेजर होने का फर्जी आईडी कार्ड बना लिया। वह अपने आप को IIMA का स्टूडेंट बताता था। कहता था कि वो गूगल में जॉब करता है, जहां उसने लड़कियों को अपनी सैलरी 40 लाख एक साल का पैकेज बताया था। सोशल मीडिया उसके जितने भी फोटो मिले हैं उसमें वह गूगल एचआर का आईडी कार्ड डाले नजर आ रहा था।
जांच में पता चला है कि संदीप ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग नाम से आईडी बना रखी थी। जहां वह अपने आप को गूगल का एचआर मैनेजर बताकर अमीर लड़कियों को फंसाता था। इसके बाद उनसे इस तरह मिलता कि वह उसपर जरा सा भी शक नहीं कर पाती थीं। कई लड़कियां तो उसके प्यार में इतना पागल हो गईं कि उनसे युवक ने लाखों रुपए तक ऐंठ लिए।
संदीप ने लड़कियों को फंसाने के बाद उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखता था। फिर किराए की लग्जरी गाड़ियों से घुमाने के अलावा महंगी-महंगी होटलों में ले जाता था। जहां वह इनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद लड़कियों से पैसा लेकर कोई ना कोई बहाना बनाकर इनके पास से गायब हो जाता था। इतना ही नहीं फोन भी बंद कर लेता था।
आरोपी ने सोशल साइट पर एक नहीं कई आई डी बना रखी थी। पुलिस ने बताया कि इसने मैट्रिमोनियल साइट्स पर विहान शर्मा, प्रतीक शर्मा, आकाश शर्मा जैसे कई नामों ने अपनी प्रोफाइल बनाई थीं। जहां वह शादी के लिए लड़कियां तलाशता था। फिर उनका शारीरिक शोषण करके उनसे ब्रेकअप कर लेता था। पुलिस को इस आरोपी की पिछले कई महीनों से तलाश थी। युवक के पास से 30 से ज्यादा सिम कार्ड और 5 से 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
युवक इतना शातिर था कि जिन लड़कियों से वह शादी के लिए मिलता था, उनका दिल जीतने के लिए अपने नकली परिवार की मां, बहन और पिता की तस्वीर को दिखाता था। ताकि वह उस पर पूरी तरह से यकीन कर लें। इतना ही नहीं कई बार तो वह नकली मां-बाप बनाकर फोन पर बात भी करा देता था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.