MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान पहुंचा जवान, पत्नी 8 दिन से बिना खाए पिए बेसुध पड़ी, पापा पापा चीख रहे बच्चे

बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान पहुंचा जवान, पत्नी 8 दिन से बिना खाए पिए बेसुध पड़ी, पापा पापा चीख रहे बच्चे

देहरादून, भारतीय सेना के जवान और उत्तराखंड के रहने वाले राजेंद्र सिंह नेगी  को लापता हुए आज पूरे 10 दिन हो गए हैं। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों का कहना है कि वह बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं। घरवालों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है। पत्नी राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है, जब से उसको पति के गायब होने की खबर लगी है वह बिना-खाए पिए बेसुध पड़ी है। वहीं सैनिक के तीन छोटे-छोटे बच्चे नम आंखों से पापा-पापा पुकार रहे हैं। बता दें कि राजेंद्र सिंह नेगी 8 जनवरी की शाम को कश्मीर के गुलमर्ग से लापता हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 17 2020, 04:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
राजेंद्र सिंह नेगी भारत -पाक की बॉर्डर पर तैनात थे। घटनावाले दिन जमकर बर्फबारी हो रही थी। आशंका है कि वे फिसलकर पाकिस्तान की सरहद में चले गए। तब से उनका कोई पता नहीं है। चूंकि नेगी के पाकिस्तानी सीमा में चले जाने की आशंका है, लिहाजा सर्च ऑपरेशन में भी परेशानी हो रही है। उधर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वे जवान को लेकर रक्षा मंत्रालय से संपर्क में हैं। उम्मीद है कि जवान जल्द सकुशल घर लौट आएगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
राजेंद्र सिंह के परिवार में माता-पिता और पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। जब से इन्हें घटना की जानकारी लगी है, खाना-पीना सबकुछ मानों भूल-से गए हैं। सबकी आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं।
37
राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी बताती हैं कि उनकी आखिरी बार बात 8 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे हुई थी। अगले दिन उनके भाई को कॉल आया कि वे 8 जनवरी की रात से गायब हैं।
47
राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी बताती हैं कि जब आखिरी बार उनसे बात हो रही थी, तब उन्होंने बताया था कि गुलमर्ग में बर्फबारी से हालात खराब हैं। इसके बाद फोन रिसार्च न होने से कॉल कट गया। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह घटना के वक्त बार्डर पर गश्त कर रहे थे।
57
राजेंद्र सिंह 11 गढ़वाल राइफल के हवलदार हैं। उनका परिवार देहरादून के अंबीवाला स्थित सैनिक कॉलोनी में रहता है। राजेंद्र के माता-पिता चमोली जिले में गैरसैंण के पास पंजियाणा में रहते हैं। राजेंद्र के पिता रतन सिंह नेगी अपने गांव में चाय की दुकान चलाते हैं।
67
36 वर्षीय राजेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी माता भागा देवी और तीन भाई गांव में ही रहते हैं।
77
राजेंद्र सिंह के दो बेटियां अंजलि और मीनाक्षी आठवीं और चौथी कक्षा में पढ़ती हैं। जबकि बेटा प्रियांश छठी कक्षा में है।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Andhra School Attack: 10वीं की छात्रा पर चेन-सॉ से हमला, आखिर क्यों? CM का सख्त एक्शन
Recommended image2
Vadodara Suicide Case: मां-बेटे और बेटी की मौत, 3 सुसाइड नोट में 33 लाख का जिक्र, क्या है मामला?
Recommended image3
Cyclone Arnab: अर्नब तूफान से किसे कितना मिलेगा मुआवजा? CM नायडू ने किया बड़ा ऐलान, देखें घर से दुकान तक की पूरी लिस्ट
Recommended image4
Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Recommended image5
1 नवंबर से महंगा होगा दूध! प्रति लीटर 8 रुपये बढ़े दाम, जानें किसानों को कितना मिलेगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved