MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • भारत के इस मंदिर में जाते ही मर्द बन जाता है 'औरत', फिर हर मनोकामना होती पूरी..कुछ ऐसा है चमत्कार

भारत के इस मंदिर में जाते ही मर्द बन जाता है 'औरत', फिर हर मनोकामना होती पूरी..कुछ ऐसा है चमत्कार

केरल. नवरात्रि के पर्व में भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही विधि-विधान से माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-उपासना करते हैं। हमारे देश में तीर्थ-स्थानों में पूजा-पाठ को लेकर तमाम तरह की परंपराएं हैं। जिसको लेकर व्यक्ति विशेष के लिए कई तरह के नियम भी हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में जिसकी सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे। जहां पुरुष को महिला का रूप धारण करके मंदिर में प्रवेश करते हैं। इतना ही नहीं उनको जाने से पहले, एक सुंदर स्त्री की तरह अपना 16  श्रृंगार करना पड़ता है। इस गेटअप के बाद ही उन्हें मंदिर में एंट्री दी जाती है। आइए जानते हैं इस अनोखे मंदिर के बारे में...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 20 2020, 03:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, ये चमत्कारिक मंदिर केरल के कोल्लम जिले में है, जिसका नाम कोट्टनकुलगंरा श्रीदेवी मंदिर है। जिसके गर्भगृह के ऊपर छत या कलश नहीं है। जहां 12 महीने ही मन्नत मांगने वालों की भीड़ लगती रहती है। लेकिन नवरात्रि को दिनों का नजारा कुछ अलग ही होता है। यहां हर साल  23 और 24 मार्च को चाम्याविलक्कू पर्व मनाया जाता है। जहां पर पुरूष को महिला की तरह तैयार होकर जाना पडता हैं ।

26


बता दें कि इस मंदिर के पीछे एक मान्यता है कि जो भी परुष यहां देवी मां के दर्शन या पूजा करने महिला की वेश-भूषा में आएगा उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। इसलिए इस पर्व में मर्द महिलाओं की तरह साड़ी पहनते हैं और पूरा श्रृंगार करने के बाद मां भाग्यवती की पूजा-अर्चना करते हैं। 

36


मंदिर परिसर में अलग से ऐसे कमरे बनाए गए हैं, जहां पर मेकअप का सामन से लेकर नई-नई साड़ियां तक मिलती हैं। इतना ही नहीं यहं पर कुछ महिलाएं भी मौजूद रहती हैं जो मर्दों को तैयार करने में मदद करती हैं। पुरुष को इस तरह सजाया जाता है कि कई बार तो उसको पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।
 

46

श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर में हर साल चाम्याविलक्कू के पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु आते हैं। जिन्हें मंदिर में प्रवेश के लिए न सिर्फ स्त्रियों के कपड़े पहनने पड़ते हैं बल्कि उनकी तरह 16 श्रृंगार करते हुए गहने, गजरा आदि भी लगाना पड़ता है। हालांकि इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए किन्नर भी बड़ी संख्या में आते हैं।

56


यहां मर्द इसलिए सोलह श्रृंगार करके औरत बनते हैं ताकि उन्हें अच्छी नौकरी, सेहत, लाइफ पार्टनर और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते है। ऐसा माना जाता है कि यहां जो भी परुष इस तरह देवी मां की पूजा करता है उसकी ये सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  इस खास तरह की पूजा के लिए यह मंदिर दुनिया भर में मशहूर है।

66


स्थानीय लोगों की माने तो सैंकड़ों साल पहले इस मंदिर में देवी जी की मूर्ति अपने आप ही प्रकट हुई थी। जहां पर चरवाहों ने माता की मूर्ति की पूजा महिलाओं के वस्त्र पहनकर की थी। जिसके बाद यहां आने वाले हर पुरुष को इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए महिलाओं वाले कपड़े पहनने पड़ते हैं। इस मंदिर में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आ सकती हैं। 
 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
Recommended image2
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
Recommended image3
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Recommended image4
Odisha Bandh Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले रहेंगे? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image5
मनाली में बर्फीली आपदा: होटल 100% फुल, 685 सड़कें बंद, शून्य से नीचे तापमान में फंसे टूरिस्ट, Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved