- Home
- States
- Other State News
- गर्लफ्रेंड के पापा ने कहा कि यह शादी नहीं हो सकती, यह सुनकर सनक उठा प्रेमी और फिर...
गर्लफ्रेंड के पापा ने कहा कि यह शादी नहीं हो सकती, यह सुनकर सनक उठा प्रेमी और फिर...
नई दिल्ली. अपनी शादी में रोड़ा बन रहे गर्लफ्रेंड के पिता की हत्या करके गायब हुए प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार का है। 25 वर्षीय आरोपी ने किचन के चाकू और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर जान ले ली थी। सोमवार को आरोपी पकड़ में आ गया। पुलिस को 50 वर्षीय बिजेंदर सिंह की खून से लथपथ लाश उनके घर से मिली थी। हत्या का आरोपी सूरज पालम मेट्रो स्टेशन पर हाउस कीपर की जॉब करता है। हत्या के बाद वो दिल्ली से भागने की फिराक में था। लेकिन उसे शाह ऑडिटोरियम से गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक ने मोरादाबाद के एक दम्पती से लड़की को गोद लिया था। 24 वर्षीय लड़की भी सूरज से प्यार करती है। लेकिन बिजेंदर सिंह को सूरज पसंद नहीं था। लड़की ने जब इसका विरोध किया, तो बिजेंदर सिंह बेटी को उसके असली माता-पिता के पास छोड़ आए थे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़के के माता-पिता ने मोरादाबाद जाकर लड़की के परिजनों को शादी का प्रपोजल दिया था। बिजेंदर सिंह ने इसका विरोध किया। यह बात सूरज को अच्छी नहीं लगी। वो सनक उठा। जब बिजेंदर अपने घर लौटे, तो सूरज उनका पीछा करते हुए आ गया। इसके बाद उनकी हत्या करके भाग निकला। आगे पढ़ें-बेटी की विदाई के बारे में सोचकर पिता इतना हुआ भावुक कि शादी से एक दिन पहले आ गया हार्ट अटैक
वेरावल, गुजरात. बेटी की विदाई मां-बाप के लिए बेहद भावुक करने वाला पल होता है। लेकिन यहां एक पिता को हार्ट अटैक आ गया। उसकी बेटी की शादी के एक दिन पहले मौत हो गई। सोमवार को बेटी की शादी थी। बेटी ने मेहंदी लगने हाथों से पिता की अर्थी को कंधा दिया। मृतक के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने छोटे भाई की लड़की को गोद लिया था। 62 वर्षीय अशोकभाई तन्ना कीटनाशक दवाइयों के व्यापारी थे। वे वेरावल के बिहारीनगर इलाके में रहते थे। आयुषी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठेगी। अशोकभाई कई दिनों से बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। अशोकभाई के परिजनों ने बताया कि वे आयुषी के कन्यादान की सोच-सोचकर भावुक हो रहे थे। आयुषी उनकी बहुत लाडली थी। रविवार को वे इसी के चलते देर रात तक नहीं सो पाए। कुछ देर बाद अशोकभाई को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें राजकोट के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
सोमवार को शादी से पहले मेहंदी लगे हाथों से बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह मंजर इतना भावुक था कि हर किसी की आंख से आंसू निकल पड़े। अशोकभाई काे आयुषी से गहरा लगाव था। वे यही सोचकर परेशान थे कि उनकी बेटी अब घर से विदा हो रही है।
(तस्वीर में अशोकभाई अपनी पत्नी और बेटी आयुषी के साथ)
आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...
अशोकभाई बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मायूस से दिख रहे थे।
अशोकभाई की जब अंतिम यात्रा निकली, तो जैसे पूरा मोहल्ला रो पड़ा।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.