भाई दूज पर यूं दिखा बहनों का अपने भाइयों को लेकर प्यार, कुछ तस्वीरें
कोलकाता. दिवाली के दूसरे दिन मनाए जाने वाला 'भाई दूज' का पर्व प्यार और विश्वास की अनूठी कहानी सुनाकर रवाना हुआ। यह पर्व देशभर में अपने अलग-अलग अंदाज में मनाया गया। लेकिन उद्देश्य यही था कि भाई निरंतर तरक्की करे, उसकी जिंदगी में हंसी-खुशी बनी रहे। भाई दूज की परंपरा बहुत पुरानी है। कहीं-कहीं यह पर्व नदियों को साथ लेकर मनाया जाता है। देशभर की जेलों में भी भाई दूज पर बहनों की काफी भीड़ रही। अपने भाइयों से मिलने बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। भाई दूज से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं हैं। आइए देखते हैं कुछ तस्वीरें कि कहां कैसे मना भाई दूज..
17

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। यहां भाई दूज का पर्व कुछ पुरानी परंपराओं के अनुसार मनाया गया। इसके तहत यमुना नदी में अपने भाई का अनुष्ठान करती एक बहन।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
यह तस्वीर कोलकाता(पश्चिम बंगाल) की है। यहां TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भाई दूज पर युवा विकास मंत्री अरूप विश्वास को तिलक किया।
37
यह तस्वीर कोलकाता(पश्चिम बंगाल) की है। यहां एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां ने भाई दूज पर युवा विकास मंत्री अरूप विश्वास से आशीर्वाद लिया।
47
यह तस्वीर कोलकाता(पश्चिम बंगाल) की है। यहां लड़कियों ने भाई दूज का पर्व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच मनाया। बहनों का मानना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी लोगों की हिफाजत करते हैं। उन्हें दुर्घटनाओं से बचाते हैं।
57
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। यहां भाई दूज का पर्व कुछ ऐसे भी मनाया जाता है। इसके तहत यमुना नदी में बहन का अनुष्ठान करता एक भाई।
67
यह तस्वीर कोलकाता(पश्चिम बंगाल) की है। यहां बहनों ने कुछ ऐसे भाई दोज का पर्व मनाया। लड़कियों ने गरीब बच्चों के बीच भाई दूज का पर्व मनाया।
77
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला जेल की है। यहां जेल में बंद भाइयों से मिलने बड़ी संख्या में उनकी बहनें पहुंचीं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos