MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • ये हैं PM मोदी के पसंदीदा IAS अफसर, भेष बदलने में हैं माहिर..जब ट्रांसफर होता तो रोने लगते लोग..

ये हैं PM मोदी के पसंदीदा IAS अफसर, भेष बदलने में हैं माहिर..जब ट्रांसफर होता तो रोने लगते लोग..

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जिन तीन आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनमें देवभूमि उत्तराखंड के डीएम मंगेश घिल्डियाल (ias mangesh ghildiyal) का नाम भी शामिल है। जिन्हें  कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of Cabinet) ने पीएमओ में अंडर सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। जिस भी शहर में इस जाबांज अफसर को ड्यूटी करने का मौका मिलता है, वहां के लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। वह अपने कामकाज के अनोखे अंदाज को लेकर लोगों के बीच मिसाल बन जाते हैं। उन्होंने कई ऐसे नेक काम किए हैं जिनकी तारीफ हर कोई करता है। संकट के वक्त लोग उनको किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं मानते हैं। आइए जानते हैं इस अफसर की जिंदादिली के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 14 2020, 11:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18


बता दें कि IAS अफसर मंगेश घिल्डियाल फिलहाल उत्तराखंड के टिहरी के डीएम हैं। वह इससे पहले रुद्रप्रयाग जिले के डीएम थे। इसके अलावा वे केदारनाथ के पुनर्निमाण और चार धाम रोड के निर्माण से जुड़े काम देख रहे थे। डीएम अपनी निस्वार्थ छवि और काम के प्रति गंभीर रवैये को लेकर लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

28

एक बार तो  IAS अफसर मंगेश ने अपनी ड्यूटी की सीमाओं से परे जाकर एक ऐसा काम किया था कि जिससे वह रातोंरात अखबारों की सुर्खियों में आ गए थे। 3 साल पहले जब वह रुद्रप्रयाग के राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में चेकिंग करने गए थे, तो उनको पता चला कि स्कूल में साइंस का कोई टीचर ही नहीं है। तो उन्होंने अपनी पत्नी ऊषा से वहां छात्राओं को शिक्षक की तैनाती होने तक बिना वेतन के पढ़ाने को कहा, पत्नी भी मान गईं और स्कूल की छात्राओं को पढ़ाने लगीं।

38


बता दें कि IAS अफसर मंगेश कई बार व्यवस्थाओं का जायजा लेने और हकीकत  जानने के लिए भेष बदलकर पहुंच जाते हैं। एक बार वह जब केदारनाथ के डीम थे तो उनको चारधाम यात्रा के दौरान सरकारी कर्मचारियों की काफी शिकायतें आ रही थीं। तो वह बिना सूचना दिए एक यात्री की तरह सादा कुर्ता-पाजामा पहनकर मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने वहां जाकर देखा तो सभी अधिकारी नदारद मिले और व्यवस्थाओं की धज्जियां उड रहीं थी। तो ऐसे में उन्होंने तुरंत कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की और उनपर आर्थिक दंड भी लगाया।

48

 2011 बैच के IAS अफसर मंगेश ने UPSC की परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक हासिल की थी, एक बार जब उनका बागेश्वर जिले से ट्रांसफर हो रहा था, तो वहां के लोग सरकार का विरोध करने सड़कों पर उतर आए और सभी ने एक सुर में कहा-हम ऐसे अफसर को यहां से कहीं नहीं जाने देंगे।

58

अक्सर लोग कहते हैं कि जितना बड़ा अफसर होता है, उसके शोक भी उतने ही बड़े होते हैं। लेकिन मंगेश घिल्डियाल के लिए यह एक दम गलत है। एक बार उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया और उनके साथ गेम खेलकर खुशियां सेलिब्रेट की थीं।

68

IAS अफसर मंगेश को एक बार भारतीय विदेश सेवा में जाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपने देश में रहकर ही आईएएस की नौकरी करने का फैसला लिया। 

78

अपनी शादी के दौरान IAS अफसर मंगेश घिल्डियाल और पत्नी ऊषा घिल्डियाल।

88

IAS अफसर मंगेश घिल्डियाल की पत्नी ऊषा घिल्डियाल दिखने में जितनी सुंदर हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी सादगी सोच और विचार हैं। वह अक्सर गरीब बच्चों की मदद करने के कारण चर्चा में बनी रहती  हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
Recommended image2
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Recommended image3
Odisha Bandh Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले रहेंगे? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image4
मनाली में बर्फीली आपदा: होटल 100% फुल, 685 सड़कें बंद, शून्य से नीचे तापमान में फंसे टूरिस्ट, Video
Recommended image5
एक महीने में 900 कुत्तों का कत्लेआम, भारत के इस राज्य में पंचायतें क्यों कर रहीं बेजुबानों का मर्डर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved