MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • 8 नौकरियां बदलने के बाद इस बेटी को आया एक शानदार आइडिया, एक कमरे से शुरू किया काम और बन गई करोड़पति

8 नौकरियां बदलने के बाद इस बेटी को आया एक शानदार आइडिया, एक कमरे से शुरू किया काम और बन गई करोड़पति

देहरादून (उत्तराखंड). अक्सर सुना है कि अगर दिल में कुछ करने की चाहत हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है पहाड़ों की बेटी दिव्या रावत ने। उनके दिमाग में एक आइडिया क्लिक हुआ और निकल पड़ीं अपनी कामयाबी के सफर पर। अपनी सही सोच और मेहनत की दमपर वह जल्द ही सफलता के शिखर तक पहुंच गईं और आज पूरा देश उन्हें मशरूम गर्ल के नाम से जानता है। दिव्या की सफलता की कहानी हजारों लड़कियों और ऐसे युवाओं को सीख देती है जो अपनी किस्मत और नौकरी के भरोसे बैठे रहते हैं। उनकी इस कामयाबी के बाद दिव्या को राष्ट्रपति नारी शक्ति सम्मान से नवाजा जा चुक है। आइए जानते हैं कामयाबी की कहानी के बारे में... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 20 2020, 03:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

मशरूम गर्ल दिव्या मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं, वह स्कूल की पढ़ाई करने के बाद कॉलेज की स्टडी के लिए दिल्ली गईं। जहां उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की पढ़ाई की। इसक बाद वह वो यहीं के ‘शक्तिवाहिनी’ नाम के एक एनजीओ में जॉब करने लगीं। लेकिन यहां उनका मन नहीं लगा तो वह यहीं की एक प्राइवेट कंपनी में 25 हजार रुपए महीने की नौकरी करने लगीं। इस तरह दिव्या ने एक-एक करके करीब 7 से 8 नौकरियां बदलीं, लेकिन कहीं भी उनका मन नहीं लगा। फिर साल  2013 में नौकरी को छोड़कर कुछ अलग करने की ठानी और अपने शहर देहरादून लौंट आईं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

जब दिव्या अपने प्रदेश लौंटी तो यहां उन्होंने देखा कि उनके आसपास के युवा लड़के-लड़कियां सिर्फ 7 से 8 हजार की नौकरी के लिए पलायन कर रहे हैं। इस दौरान दिव्या ने कई गांवो का दौरा किया और कई महीनों तक उन इलाकों में रहीं। वह सोचती रहीं कि ऐसा क्या काम किया जाए कि जिससे लोगों को घर बैठे-बैठे रोजगार मिले और पलायन रुक जाए। जिसके लिए उन्होंने कृषि के क्षेत्र में हाथ अजमाने का सोचा। साल 2015 से दिव्या ने मशरूम की खेती करने की ट्रेनिंग ली और मशरूम उगाने के सफर पर निकल पड़ीं।
 

310

शुरुआत में दिव्या ने 3 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट करके  मशरूम की खेती करने लगीं। धीरे-धीरे उनको कम पैसे में ज्यादा लाभ होता गया और उन्होंने अपनी खुद की एक कंपनी बना दी। जिसको नाम दिया गया ‘सौम्या फूड प्राइवेट कंपनी’। फिर वह अपने राज्य के युवाओं को इसकी खेती करने की सलाह देने के साथ-साथ ट्रेनिंग भी देने लगीं। आज उनकी कंपनी ने हजारों लोगों को रोजगार दे चुकी है।
 

410

इस तरह से दिव्या महज 5 साल के अंदर उत्तराखंड में मशरूम उत्पादन की 55 से ज्यादा यूनिट लगा चुकी हैं। आलम यह है कि आज उनकी कंपनी हर साल करीब 2 करोड़ रुपए का सालाना टर्नओबर करती है। इसके अलवा कई लोगों को नौकरी देती है। इतना ही नहीं दिव्या की कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले प्रोडक्ट  विदेश तक बिकने के लिए जाते हैं।

510

एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने बताया कि मशरूम की खेती हर मौसम में कर सकते हैं, दो महीने में इसकी फसल आ जाती है। कोई भी व्यक्ति इसको कर सकता है, आप 10 बाय 12 के एक कमरे से भी मशरूम की खेती शुरू कर सकते हैं। एक कमरे में आप सारे खर्चे काटकर 5 से 6 हजार का मुनाफा तो कमा ही सकते हो। बस आपको इसकी सही ट्रेनिंग मिली हो, इसके बाद आप खुद एक दिन बड़े बिजनेसमैन बन सकते हैं।

610


उत्तराखंड सरकार ने दिव्या के इस सराहनीय काम के लिए 'मशरूम की ब्रांड एम्बेसडर' बना चुकी है। दिव्या ने बताया था कि एक यूनिट की शुरुआत 30 हजार रुपए में हो जाती है। इसमें प्रोडक्शन कॉस्ट 15 हजार रुपए होती है और 15 हजार इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च होता है जो मिनिमम 10 साल तक चलता है। 

710

लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिव्या रावत।

810

आज देश-विदेश में दिव्या रावत मशरूम लेडी के नाम से जानी जाती हैं।

910

अपनी खुद की युनिट की बनी मशरूम दिखाती हुईं दिव्या रावत

1010

इस कामयाबी के बाद देश विदेश के कई लोग आज दिव्या रावत से मिलने और ट्रेनिंग लेने के लिए आते हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image2
कनाडा में गुजरात का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’! CM भूपेंद्र पटेल ने खोले 2027 के बड़े प्लान के पत्ते
Recommended image3
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image4
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image5
Amazon-Instamart-BigBasket पर क्यों गिरी गाज? ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला 'धतूरा'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved