MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड: 5 घंटे में 650 किलो वजनी कढ़ाई में पकाई गई 25000 लोगों के लिए 1995 किलो खिचड़ी

वर्ल्ड रिकॉर्ड: 5 घंटे में 650 किलो वजनी कढ़ाई में पकाई गई 25000 लोगों के लिए 1995 किलो खिचड़ी

मंडी, हिमाचल. मकर संक्रांति पर तत्तापानी में 14 जनवरी को आयोजित भव्य मेले में 1995 किलो खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड रचा गया। मकर संक्रांति पर इस मेले का विशेष महत्व होता है। तत्तापानी को ऋषि जमदगनी की तपोस्थली माना जाता है। यहां हजारों की संख्या में लोगों ने गर्म पानी के चश्मों में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर यहां तीन दिनों तक धार्मिक आयोजन होते हैं। यहां सिर्फ हिमाचल नहीं, दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं। माना जाता है कि मकर संक्रांति पर यहां नहाने से तमाम तरह के चर्म रोग दूर हो जाते हैं। वहीं, श्रद्धालु अपने ग्रहों के दोष दूर करने तुलादान भी करते हैं। यहां सतलुज नदी बहती है। यह आयोजन हिमाचल पर्यटन विभाग कराता है। इस बार  4 फीट ऊंचे और 6 फीट चौड़े पतीले में खिचड़ी बनाई गई। यह बर्तन हरियाणा से लाया गया था। खिचड़ी बनाने में करीब 5 घंटे का समय लगा। चूल्हे से बर्तन को उतारने क्रेन की मदद ली गई। यह खिचड़ी करीब 25000 लोगों में बांटी गई। 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
Published : Jan 14 2020, 05:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
इस मौके पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक युनूस खान ने बताया कि सतलुज नदी के किनारे स्थित तत्तापानी को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर खिचड़ी बनाने का आयोजन रखा गया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड देखने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकर्ड की टीम मौजूद थी। वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफ‍िकेट मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया गया। इस मौके पर मंडी के सांसद रामस्‍वरूप शर्मा भी मौजूद थे।
38
इस मौके पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक युनूस खान ने बताया कि सतलुज नदी के किनारे स्थित तत्तापानी को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर खिचड़ी बनाने का आयोजन रखा गया था।
48
खिचड़ी पकाने के लिए 800 किलो मटीरियल इस्तेमाल किया गया। इसमें 405 किलोग्राम चावल, 195 किलोग्राम दाल, 90 किलो घी, 55 किलो मसाले का इस्तेमाल किया गया। वहीं 1100 लीटर पानी डाला गया। 65 किलो मटर भी इस्तेमाल की गई। 2 वर्ष पहले 918 किलोग्राम खिचड़ी बनाई गई थी। खिचड़ी होटल हॉलीडे होम के नंदलाल शर्मा डीजीएम की देखरेख में 25 शेफ ने तैयार की।
58
तत्तापानी में पहले बड़ी संख्या में गर्म पानी के चश्मे(गड्ढे) हुआ करते थे। इनमें स्नान करने से चर्म रोग दूर होते थे। हालांकि अब गर्म चश्मे नहीं बचे हैं, लेकिन मान्यता बरकरार है। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कृत्रिम तौर पर चश्मे बनवाए हैं।
68
तत्तापानी सतलुज नदी के किनारे स्थित है। कहा जाता है कि यहां सप्त ऋषियों में शामिल जमदगनी ने कई सालों तक घोर तपस्या की थी। इसी पर उन्हें भगवान ने वरदान दिया था कि जो भी व्यक्ति यहां के गर्म चश्मे में स्नान करेगा, उसके चर्म रोग दूर हो जाएंगे। शनि भी उन्हें परेशान नहीं करेगा।
78
यह खिचड़ी करीब 25000 लोगों में बांटी गई।
88
खिचड़ी बनाने के लिए हरियाणा से स्पेशल बर्तन मंगाया गया था।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कनाडा में गुजरात का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’! CM भूपेंद्र पटेल ने खोले 2027 के बड़े प्लान के पत्ते
Recommended image2
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image3
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image4
Amazon-Instamart-BigBasket पर क्यों गिरी गाज? ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला 'धतूरा'
Recommended image5
US Crime: नई दुकान, नया सपना और फिर मौत! लूट में भारतीय कारोबारी की हत्या, नकाबपोश की तस्वीरें जारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved