जिंदगीभर देखा सपना, बुढ़ापे में बदल गई किस्मत..ऊपरवाले ने दिया छप्पर फाड़के
कहते हैं-'ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के!' ऐसा ही हरियाणा के टोहना निवासी बुजुर्ग बलवंत सिंह के साथ हुआ है। वे जिंदगीभर करोड़पति बनने का सपना देखते रहे, लेकिन बुढ़ापे में जाकर उनकी किस्मत बदल गई।
13

चंडीगढ़. बलवंत सिंह ने पंजाब स्टेट सावन बंपर-2019 की लॉटरी खरीदी थी। बलवंत सिंह ने बताया कि वे मोहाली में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने आते रहते हैं। यहीं से उन्होंने 3 टिकट लॉटरी खरीदी थीं। किस्मत देखिए कि उनकी तीनों लॉटरी पर इनाम निकले।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
हालांकि दो लॉटरी पर 200-200 रुपए, जबकि टिकट नंबर बी-331362 पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम निकला है। इसका ड्रा 8 जुलाई को लुधियाना में निकाला गया था।
33
डेढ़ करोड़ रुपए के पहले दो इनामों में एक अन्य टिकट नंबर ए-316460 पर भी डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम निकला है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos