- Home
- States
- Punjab
- आंखों में आंसू और लड़खड़ाते कदम : भावुक कर देंगी मूसेवाला के पिता और बहन की तस्वीरें, जेहन में सिर्फ यादें
आंखों में आंसू और लड़खड़ाते कदम : भावुक कर देंगी मूसेवाला के पिता और बहन की तस्वीरें, जेहन में सिर्फ यादें
चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर हैं। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित पैतृक घर से उनके फैवरेट ट्रैक्टर पर अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। कुछ देर बाद ही उनको खेत में मुखाग्नि दी जाएगी। सिद्धू मूसेवाला का ऐसे अचानक जाना उनके परिवार को जिंदगीभर का दर्द दे गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच उनके बेबस पिता और बहन की इमोशनल तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखिए पिता ने कभी माता चूमा तो कभी संवारी मूंछें...

मूसेवाला के अंतिम संस्कार से कुछ देर पहले परिवार की जो तस्वीरें सामने आई हं, वो हर किसी का दिल दुखा दें। पिता अपने बेटे का चेहरा चूमते हुए बिलखते हुए दिखाई दिए। तो कभी अपने सिंगर बेटे की शान मूछों को सवांरते दिखे। जिसने भी यह मार्मिक पल देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए।
वहीं सोशल मीडिया पर मूसेवाला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके पिता बेटे के पार्थिव शरीर को देखते हुए बिलथ रहे हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बुढ़ापे में एक जवान बेटे के खोन का क्या दर्द होता है। जिसे देखकर उनके लाखों फैंस भी आंसू बहा रहे हैं।
वहीं सिद्धू मूसेवाला की मुंह बोली बहन और पंजाबी सिंगर अफसाना का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही अफसाना को पता चला कि अब उनका भाई इस दुनिया में नहीं रहा तो वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में करने से मना कर दिया है। वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार खेत में करेंगे। उनका कहना है कि बेटे को खेत और ट्रैक्टर से बहुत प्यार था। इसलिए उसकी हर दिली इच्छा का ख्याल रखा जाएगा।
मू्सेवाला की शव यात्रा उनके फेवरेट ट्रैक्टर 5911 पर निकाली जा रही है। इससे पहले उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए उनके घर में रखा गया। अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने बड़ी संख्या में उनके फैंस गांव पहुंच चुके हैं। लोग भावुक दिखाई दे रहे हैं। कुछ फैंस ने तो अपनी बॉडी पर मूसेवाला का टैटू तक बनवा रखा है। घर के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। फैंस सिद्धू भाई अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।
बता दें कि 29 मई रविवार को मानसा के गांव जवाहरके में अज्ञात हमलावरों दिन दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 30 राउंड फायर किए गए थे। जो उनके सिर-छाती और पेट के आरपार हो गई थीं। हमलावर 2 मिनटों में इस सारी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए। सिद्धू मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।