MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसा 'रंग' दिखाया कि सुहागरात छोड़िए, दूल्हे के नीचे से जमीन तक खिसक गई

शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसा 'रंग' दिखाया कि सुहागरात छोड़िए, दूल्हे के नीचे से जमीन तक खिसक गई

फाजिल्का, पंजाब. लुटेरी दुल्हनों के किस्से देशभर से सामने आते रहते हैं। लेकिन यह लुटेरी दुल्हन दबंग भी है। लूटने के बाद दूल्हे को धमकाने से भी पीछे नहीं हटती। यह शादी के बाद एक या दो दिन ही ससुराल में टिकती है। फिर माल समेटकर गायब। इसका नाम है निशा रानी। इसने हाल में फाजिल्का के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी जतिंदर कुमार से शादी की थी। इसके बाद 80 हजार रुपए और 10 लाख का सोना लेकर ऐसी मायके गई कि फिर नहीं लौटी। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि 5 जून को इनकी शादी काठगढ़ गांव में हुई थी। लेकिन 7 जून को निशा का कथित भाई अमनदीप, दादी और माता-पिता निशा को अपने साथ मायके ले गए। जतिंदर को निशा के हावभाव पहले से ही ठीक नहीं लग रहे थे। इसलिए उन्होंने अमनदीप को कॉल किया। लेकिन उसने बदतमीजी से कॉल काट दिया। जतिंदर अगले दिन पत्नी को लेने पहुंचा। वहां निशा ने दो टूक कह दिया कि ठगना था..सो ठग लिया..अब जो कर सकते हो कर लो। पहले भी करती रही है ब्लैकमेल...

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 15 2020, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पुलिस की जांच में सामने आया है कि निशा पहले भी कइयों को इसी तरह ठग चुकी है।उसने 2017 में जलालाबाद के गांव सिद्धूवाला के एक फौजी सुरजीत से शादी की थी। यहां वो 2.5 लाख रुपए ठगकर रफूचक्कर हो गई थी। इसके बाद फलियांवाला के एक युवक से शादी की। बताते हैं कि निशा के बारे में इस युवक को पहले ही पता चल गया था। इसलिए उसने शादी से मना कर दिया। लेकिन निशा ने किसी नेता से दबाव डलवाकर यह शादी की। आगे पढ़िए और भी हैं कई लुटेरी दुल्हनें..

27
37

यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड में सामने आया था। 23 दिसंबर, 2019 को मप्र के अटेर के रहने वाले भगवती तिवारी के बेटे रुपेन्द्र की सगाई गोहद के परमाल की बेटी भावना के साथ तय हुई थी। जिनकी शादी पूरी रीति-रिवाज के अनुसार 16 जनवरी, 2020 को हुई। दूल्हे के घरवालों ने घर पहुंचकर जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह हैरान थे। क्योंकि उन्होंने जिस भावाना नाम की लड़की के साथ सगाई की थी, वह दुल्हन बनकर नहीं आई थी। उसकी जगह तो कोई दूसरी लड़की थी। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया था कि वो कोलकाता की रहनी वाली थी। उसके बॉयफ्रेंड ने धोखा देकर यह शादी तय कराई थी।  आगे पढ़िए 77 साल के बुजुर्ग को लुटेरी दुल्हन ने प्रेम जाल में फंसाया

47

यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया था। बुढ़ापे में शादी करने की सनक 77 साल के एक शख्स को काफी महंगी पड़ गई थी। उसने विज्ञापन दिया। विज्ञापन देखकर 45 साल की एक महिला सामने आई। उसने बुजुर्ग से मिलकर शादी की इच्छा जताई। 4 दिसंबर, 2016 को मुख्यमंत्री विधवा एपं परित्यक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों की शादी हो गई। थोड़ा-थोड़ा करके दुल्हन अपने पतिदेव के साथ रही और फिर एक दिन 40 लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो मालूम चला कि यह लुटेरी दुल्हन 1-2 नहीं, करीब 10 लोगों को ऐसी ही ठग चुकी है। इस बार ठगी का शिकार बने थे सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया, जो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं। आगे पढ़िए..पटियाल की लुटेरी दुल्हन..

57

यह लुटेरी दुल्हन पंजाब के पटियाला में सामने आई थी। इस लुटेरी दुल्हन का पटाक्षेप चौथी शादी के बाद हुआ था। नाभा के समला गांव के रहने वाले जगदीप सिंह ने 2018 में मनप्रीत कौर से शादी की थी। मनप्रीत डेराबस्सी के डकौली गांव में रहती है। लेकिन शादी के 15 दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति ने पुलिस के चक्कर से बचने मनप्रीत एक लाख रुपए में सौदा किया और अपना पीछा छुड़ाया। लेकिन जगदीप को मनप्रीत की नीयत पर कुछ शक हुआ। जब उसने जासूसी की, तो मालूम चला कि मनप्रीत एक लुटेरी दुल्हन है। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया था कि धोखाधड़ी में पूरा परिवार शामिल रहता था। आगे पढ़िए हरिद्वार की कहानी..

67

यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आया था। पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया था, जो अपने पति के इशारे पर शादियां करती थीं। ये दोनों खुद को भाई-बहन की तरह सामने आते थे। इस कपल का वास्तविक नाम अंजलि और महावीर है। अंजलि अपना नाम बदलकर यानी पूजा बनकर चंडीगढ़ निवासी युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों ने 18 दिसंबर, 2019 को शादी कर ली थी। 7 जनवरी को दोनों हनीमून पर हरिद्वार आए थे। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच अंजलि मौका पाकर 50,000 रुपए और जेवरात लेकर भाग गई थी।  आगे पढ़िए करवाचौथ पर भागी लुटेरी दुल्हन

77

यह मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया था। विक्रमादित्य इलाके में रहने वाले विजय की शादी अप्रैल, 2019 को पाली जिले की रहने वाली ललिता से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक था। लेकिन करवाचौथ पर सबकुछ बिखर गया। घर से जेवरात आदि लेकर भागने के बाद ललिता ने प्रेमी के संग अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें उसने विजय को संबोधित करते हुए उस शख्स को अपना पति बताया। हालांकि सामने आया है कि ललिता पहले भी दो शादियां कर चुकी थी। (नोट-यह तस्वीर ललिता और विजय की है)
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved