MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Punjab
  • सड़क किनारे मौत बनकर खड़ा था ट्राले, 22 साल के नेशनल हॉकी प्लेयर और उसकी मां की मौत

सड़क किनारे मौत बनकर खड़ा था ट्राले, 22 साल के नेशनल हॉकी प्लेयर और उसकी मां की मौत

लुधियाना, पंजाब. माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जरखड़ से जुड़े 22 वर्षीय खिलाड़ी गोलकीपर गुरिंदर सिंह और उनकी मां सरबजीत कौर की बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर मोगा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों मोगा से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव वड़ैच लौट रहे थे। इसी बीच जगराओं के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से उनकी कार जा भिड़ी। गुरिंदरपाल सिंह अकादमी से पिछले 7 साल से ट्रेनिंग ले रहे थे। उन्होंने 2019 में ऑल इंडिया दशमेश हॉक्स गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट रोपड़ में अपनी अकादमी को चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मां-बेटे का अंतिम संस्कार 16 अक्टूबर को वड़ैच गांव में होगा। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 19 2020, 01:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटे कार में फंसकर रह गए थे। गुरुवार सुबह जब होनहार खिलाड़ी की मौत की खबर पता चली, तो खेल जगत में शोक छा गया। आगे पढ़ें-दोस्त के घर पार्टी करने जा रही थी फैमिली, 15 किमी पहले ब्रिज से नीचे जा गिरी कार

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

भरूच, गुजरात. जिले के कोलवणा गांव के रहने वाले एक दम्पती की साउथ अफ्रीका के पीटर मेरित्जबर्ग में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 10 साल पहले वहां जाकर बस गए थे। हादसे में चमत्कारिक रूप से उनकी 4 साल की बेटी बच गई। हादसे में उनके 2 साल के बेटे की भी मौत हो गई। हादसा भारतीय समयानुसार रविवार रात को उस वक्त हुआ, जब यह परिवार अपने दोस्त के घर पार्टी करने जा रहा था। तभी उनकी कार एक ब्रिज से नीचे जा गिरी थी। हादसे में घायल दम्पती की 4 साल की बच्ची को उनके रिश्तेदार के पास रखा गया है। जब दम्पती अपने दोस्त के घर नहीं पहुंचा, तब उसने कॉल किया। घटनास्थल से उसका घर 15 किमी दूर था। फोन किसी राहगीर ने उठाया और हादसे की जानकारी दी। आगे देखें इसी घटना की तस्वीर...

310

साकिर के दोस्त तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ही भारत में उनके गांव में हादसे की जानकारी दी। आगे पढ़ें-तेज स्पीड के बीच ड्राइवर को आया नींद का झोंका, खड़े ट्रक में यूं जा धंसी कार

410

हजारीबाग, झारखंड. यह हादसा पिछले दिनों बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पेट्रोल पंप के समीप हुआ। यह कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा धंसी। इस हादसे में 50 वर्षीय स्मिता पासवान और उनके 28 वर्षीय बेटे सनोज पासवान की मौत हो गई है। ये लोग औरंगाबाद से आसनसोल जा रहे थे। हादसे में ड्राइवर 22 वर्षीय राहुल कुमार, 20 वर्षीय चांदनी कुमारी और 10 वर्षीय मनीषा कुमारी घायल हो गए। सनोज पासवान मूलरूप से औरंगाबाद के रहने वाले थे। अभी वे आसनसोल में रह रहे थे। वे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता थे। आगे पढ़ें-युवक को तड़पते देखकर घायल बाप-बेटी डरके मारे टूटी बाइक उठाकर भाग निकले
 

510

पलामू, झारखंड. यह हादसा शनिवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के बहेराखाड़ नावाडीह सड़क पर हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर (accident) में एक युवकी की ट्रक से कुचलने से मौत हो गई। हल्की बारिश के कारण सड़क फिसलनभरी हो गई थी। टक्कर के बाद मृतक और दूसरी बाइक पर सवार बाप-बेटी दूर जा गिरे। इस बीच एक ट्रक युवक के ऊपर से निकल गया। यह मंजर देखकर घायल पिता-बेटी घबरा गए। वे टूटी बाइक उठाकर वहां से भाग गए। बाइक पश्चिम बंगाल के नंबर की थी। मृतक डालटनगंज से भंडरिया की ओर जा रहा था। वहीं, पिता-पुत्री इसी साइड से आ रहे थे।  आगे पढ़ें-डिनर पर गर्लफ्रेंड ने फुलाया मुंह, तो गुस्से में कार लेकर घर को निकला और धड़ाधड़ 2 लोगों को उड़ा दिया

610

अहमदाबाद, गुजरात. डिनर पर गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद गुस्से में घर को निकले युवक ने तेज रफ्तार कार से दो लोगों को उड़ा दिया। पहले उसने एक ठेले को ठोका। इस टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। इससे युवक को सामने नहीं दिखा और उसने बाइक को उड़ा दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। बाद में कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। कार पुरानी होते हुए भी युवक बिना नंबर के उसे चला रहा था। यह हादसा चिडोला हिम्मतनगर की ओर जाने वाले हाईवे पर 6 अक्टूबर की रात को हुआ था। बाइक सवार दहेगाम तहसील के रणछोडपुरा गांव में रहने वाले जुगाजी परमार और कल्याण सोलंकी थे। दोनों पेंटिंग का काम करते थे। वे किसी साइड से काम निपटाकर लौट रहे थे। हिम्मतनगर पुलिस ने मर्सिडीज कार चालक जिनेश मुकेशभाई टोडिया (28) को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी युवक गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में खाना खा रहा था। लड़की नाराज होकर गियोड मंदिर चली गई और लड़का गुस्से में घर को निकल पड़ा। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

710

मर्सिडीज ने पहले सड़क किनारे खड़े इसी ठेले को टक्कर मारी थी। इसके बाद बाइक सवारों को कुचला था।

आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

810

बाइक सवार जुगाजी परमार हादसे के बाद बच न सके। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

910

बाइक सवार कल्याण सोलंकी, जिसकी भी कार की टक्कर से मौत हो गई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

1010

बाइक सवारों को खसीटते हुए कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई थी।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandigarh Weather: अगस्त में 13% बारिश की कमी, सितंबर में भी क्यों नहीं मिल रही राहत?
Recommended image2
Punjab Murder: बहन को भगा ले गया था युवक, भाइयों ने 37 सेकंड में 83 बार घोंपा चाकू
Recommended image3
कौन हैं ईशा रिखी? शादी के महज 5 महीने में क्यों आई अलगाव की नौबत, जानें बादशाह से कनेक्शन
Recommended image4
Punjabi Influencer Death: पेड़ से बांधकर जलाई गईं मंजीत कौर, 7 हफ्ते की प्रेग्नेंट...ऑटोप्सी में और क्या निकला?
Recommended image5
Amritsar: बाबा बकाला साहिब मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, CCTV से खुलेगा राज?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved