MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • बेहद स्टाइलिश थे सांसद संतोख चौधरी, 75 की उम्र में रोजाना जाते थे जिम, जानिए मौत से पहले बेटे कही थी क्या बात

बेहद स्टाइलिश थे सांसद संतोख चौधरी, 75 की उम्र में रोजाना जाते थे जिम, जानिए मौत से पहले बेटे कही थी क्या बात

जालंधर, पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था। चौधरी के इस तरह से अचानक हुई मौत से पंजाब ही नहीं, पूरे देश में खासकर सियासी गलियारों में शोक की लहर है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने भावुक श्रद्धांजलि दी है। सांसद चौधरी मौजूदा समय में 75 साल से ऊपर थे, लेकिन देश की राजनीती में उनकी सक्रियता युवाओं से कहीं ज्यादा थी।

2 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Jan 14 2023, 06:11 PM IST| Updated : Jan 14 2023, 06:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

संतोख सिंह की उम्र वैसे तो 75 पार हो चली थी। लेकिन आज भी वह इस उम्र रोजाना जिम करते थे। कितनी भी गर्मी और बारिश हो वह अपने जिम करने के रूटी ने से नहीं चूका करते थे। वो हर दिन करीब आधा घंटे जिम में पसीना बहाया करते थे। इसके बाद10 मिनट ब्रिस्क वाक करते। वर्कआउट कर कितनी कैलोरी बर्न करनी है, इसका पूरा ध्यान रखते थे। तभी तो वह अपनी फिटनेस से युवाओं को भी टक्कर देते थे।

26

संतोख सिंह के विधायक बेटे ने कहा कि पिता रोजाना सुबह 4 बजे उठाया करते थे। वह 5 बजे जिम पहुंच जाते थे। निधन से पहले उन्होंने खुद अपने और मेरे लिए चाय बनाई थी। मैं कल रात को जब 2 बजे मैं उनके पास पहुंचा तो उनसे  सोने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा अब क्या सोना 4 बजे तो फिर उठना ही है। मेरे पिता वक्त और अनुशासन के पक्के थे।

36

संतोख सिंह रेगुलर जिमिंग, रोज ब्रिस्क वाक के साथ-साथ गोल्फ खेलना और किताबें पढ़ना पसंद था। उन्हेंअपनी पत्नी के लिए ब्रेकफास्ट बनाना पसंद था। जब भी कभी उन्हें समय मिलता था, वे दोनों के लिए पसंदीदा खाना बनाते थे।

46

बता दें कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह उस समय पंजाब युवा कांग्रेस नेता थे। इस दौरान वो 1978 से 1982 तक पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। वह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। फिलहाल वो जालंधर एससी सीट से कांग्रेस सांसद थे।

56

सांसद संतोख सिंह ने अपने सियासी करियर में तीन महीने की जेल भी काटी है। पंजाब आतंकवाद के काले दौर से गुजर रहा था और कई कांग्रेसी विदेश शिफ्ट होने लगे थे, तब चौधरी ने ही पार्टी का झंडा बुलंद रखा था।

66

मूल रूप से  लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर, जालंधर, पंजाब के रहने वाले थे। वह पंजाब में कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। उनकी गिनती राज्य के सीनियर नेताओं में होती थी। संतोख सिंह दो बार विधायक व मंत्री रहे और फिर 2014 में जालंधर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved