• राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Punjab
  • चाकू के वार से कलाई कटने के बाद भी 15 साल की लड़की ने लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा

चाकू के वार से कलाई कटने के बाद भी 15 साल की लड़की ने लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा

जालधंर, पंजाब. यहां की 15 साल की एक लड़की रियल सिंघम बनकर सामने आई है। 8वीं में पढ़ने वाली इस बहादुर लड़की ने दो हट्टे-कट्टे बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए थे। मामला शुक्रवार का है, जब बाइक सवार बदमाश इस लड़की का मोबाइल छीनकर भागे थे। बदमाशों को उम्मीद नहीं थी कि लड़की उन पर भारी पड़ जाएगी। लड़की बदमाशों के पीछे पड़ गई। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर था। वो बार-बार लड़की से बचकर भाग रहे बदमाश को कहता रहा कि दातर(धारदार हथियार) सिर में मार दो। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद जैसे ही भागने वाला बदमाश बाइक पर बैठा, लड़की ने उसे पकड़कर नीचे पटक लिया। इस बीच बदमाश ने लड़की के हाथ में दातर मार दी। इससे उसकी कलाई आधी से ज्यादा कटकर लटक गई। बावजूद लड़की ने बदमाशों को नहीं जाना दिया। इस बीच शोरगुल सुनकर मोहल्ले के और लोग भी वहां पहुंच गए और एक बदमाश पकड़ा गया। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31 2020, 04:44 PM IST

चाकू के वार से कलाई कटने के बाद भी 15 साल की लड़की ने लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

Next in Queue

ड्रग्स से निकलकर बॉडी बिल्डिंग में झंडा गाड़ा, लेकिन 31 साल की उम्र में 'दिल' ने दिया धोखा
15 साल की शादीशुदा जिंदगी में जब तांत्रिक की हुई एंट्री, सामने आया चौंकाने वाला 2 पेज का सुसाइड नोट
16

15 साल की कुसुम टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जब उसने पिता को फोन करने मोबाइल निकाला, तभी बदमाश उसे छीनकर दौड़ पड़ा।
 

26

मोबाइल छीनकर भाग रहा लुटेरा जब बाइक पर बैठने लगा, तो लड़की ने उसे तीन बार नीचे खींचा। इस बीच उसने हमला किया, बावजूद लड़की ने उसे बाइक पर नहीं बैठने दिया।

36

लड़की का शोरगुल सुनकर एक बुजुर्ग वहां पहुंचे और बदमाश को पकड़ लिया। इससे पहले बदमाश ने उन पर भी हमला किया।

46

लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। लिहाजा जोशी अस्पताल ने उसका मुफ्त में ऑपरेशन करके हाथ जोड़ दिया। डॉक्टर के मुताबिक, लड़की का हाथ पूरी तरह लटक गया था। ऑपरेशन करके उसके हाथों की नसें जोड़ दी गईं। करीब 4 हफ्ते तक प्लास्टर चढ़ा रहेगा।

56

थाना-2 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि लड़की ने बहादुरी से अविनाश आशू नाम के एक आरोपी को पकड़ा है।

66

बहादुर कुसुम ने कहा कि उसने सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, बदमाश को मोबाइल लेकर नहीं भागने देगी।

 
Recommended Stories
पंजाब के फरीदकोट में हादसा, दो कारों के बीच टक्कर में पांच लोगों की जान गई
पाकिस्तान गई अंजू लौटी भारत: लेकिन पति-बच्चों से नहीं मिल सकती...बॉर्डर पर ही बना ठिकाना
पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त
क्या आपको पता है अशोक गहलोत ने चुनाव में कितना रुपए किया है खर्च? हैरान करने वाले हैं खुलासे
पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों ने की फायरिंग, एक पुलिसवाले की मौत...तो 3 जवान सीरियस
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • Koo
  • YT video
  • insta
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Complaint Redressal - TV
  • Compliance Report Digital
  • Investors
  • Language Editions
  • english(newsable)
  • മലയാളം(malayalam)
  • தமிழ்(tamil)
  • ಕನ್ನಡ(kannada)
  • తెలుగు(telugu)
  • বাংলা(bangla)
  • Popular Categories
  • ऑटो
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • टेक
  • लाइफस्टाइल
  • Budget 2023
  • States
  • पंजाब समाचार
  • राष्ट्रीय समाचार
  • झारखण्ड समाचार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राजस्थान समाचार
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • बिहार समाचार
  • छत्तीसगढ समाचार
  • हरियाणा समाचार
  • Hot On Web
  • फोटो
  • मनोरंजन वीडियो
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग वीडियो
  • मनोरंजन फोटो गैलरी
  • Trending Topics
  • Chandrayaan 3
  • Narendra Modi
  • Madhya Pradesh Election 2023
  • Rajasthan Election 2023
  • Chhattisgarh Election 2023
  • lok sabha election 2024
  • Positive India
© Copyright 2023 Asianet News Media & Entertainment Private Limited | All Rights Reserved