MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • मदर्स डे पर मां ने शहीद बेटे की उठाई अर्थी, फट गया कलेजा..लोग बोले-ऐसा मातृ दिवस किसी को नसीब ना हो

मदर्स डे पर मां ने शहीद बेटे की उठाई अर्थी, फट गया कलेजा..लोग बोले-ऐसा मातृ दिवस किसी को नसीब ना हो

गुरदासपुर (पंजाब). पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया गया, जहां बच्चों ने मांओं का आर्शीवाद लेकर और उन्हें खास तोहफा देकर सेलिब्रेट किया। लेकिन पंजाब के गुरदासपुर जिले में रहने वाली एक मां के लिए यह दिन इतना दर्द दे गया कि वह अपने जीते जी कभी नहीं भूल पाएगी। क्योंकि इस बदनसीब मां को अपने इकलौते बेटे की अर्थी को को कंधा देना पड़ा। जिस किसी ने यह मार्मिक और हृदयविदारक घटना देखी उसकी आंखों से आंसू आ गए। लोगों ने कहा-हे भगवान अब ऐसा मातृ दिवस किसी और मां की किस्मत में नसीब ना हो। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 10 2021, 12:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15


दरअसल, 15 दिन पहले 25 अप्रैल को 21 पंजाब रेजिमेंट वीर सपूत 24 वर्षीय जवान परगट सिंह सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। जहां जवान गंभीर रुप से घायल हो गया और शनिवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह शहीद हो गए। इसके बाद रविवार को मदर्स डे पर जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा तो मां सुखविंदर कौर, बहन किरणदीप व अमनदीप चीख-चीखकर रोने लगीं। यह सिसकियां देख सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

25

सिसकियों के बीच मां ने और उसकी बहनों ने जवान के सिर पर सेहरा सजाया और अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया। बिलखते हुए मां ने कहा कि 'परगट सानू किते नहीं छड्ड के गया, मुड़ आएगा मेरा पुत्त'। इसके बाद पिता प्रीतम सिंह ने मुखाग्नि दी।

35


बता दें कि परगट परिवार का इकलौता बेटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान की दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वह पिछले साल  नवंबर 2020 में अपनी छोटी बहन अमनदीप कौर की शादी के लिए घर आया था। कोरोना के चलते वह छुट्टी पर नहीं आया था, लेकिन जल्दी ही घर आने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसकी शहादत की खबर आ गई।
 

45


शहीद परगट सिंह के पिता ने बताया कि उनका बेटा परगट 3 साल पहले सेना में भर्ती  हुआ था। उसे बचपन से आर्मी में भर्ती होने जुनून सवा था। वह कहता था कि अगर नौकरी करूंगा तो सेना की। नहीं तो घर में ही ठीक हूं। वह जब कभी आर्मी से छुट्टी पर आता तो गांव के बच्चों को शारीरिक तंदुरुस्ती रखने और सेना में जाने के लिए प्रेरित करता था। गांववालों ने कहा कि हमें वीर सपूत पर गर्व है।

55

शहीद परगट सिंह की ड्यूटी सियाचिन ग्लेशियर में थी। 25 अप्रैल को वह अपने दो जवान साथियों के साथ बर्फीले तूफान में फंस गया था। जिसमें 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि परगट सिंह गंभीर रूप से घायल था। सैनिकों ने उसे बर्फ से बाहर निकालकर चंडीगढ़ के कमांडों अस्पताल में एडमिट कराया था।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
SHOCKING : डरावना है पंजाब का ये Video, सिरफिरे ने 3 सेकंड में मारीं 3 गोलियां
Recommended image2
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल
Recommended image3
पंजाब में अंग्रेजों का ई-रिक्शा गिर गया भाई! WATCH-देखें कैसे निकले...
Recommended image4
Bhagwant Mann Personal Life: पहली शादी से दो बच्चे, दूसरी पत्नी डॉक्टर… जानिए CM भगवंत मान की फैमिली में कौन-कौन?
Recommended image5
Now Playing
Mohali Fortis Hospital : जहां भर्ती हैं भगवंत मान... उसी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved