घात लगाए बैठे थे कुत्ते...जैसे ही लड़की निकली, जानिए फिर क्या हाल किया
जालंधर, पंजाब. आवारा जानवर अकसर फिल्मी विलेन की तरह अचानक लोगों पर अटैक कर देते हैं। ऐसी घटनाएं देशभर से सामने आती रहती हैं। रौंगटे खड़े करने वाला यह मामला दकोहा के पास हरगोपाल सिद्धू एनक्लेव में हुआ। यहां घरों में काम करने वाली 12 साल की लड़की जैसे ही अपने घर से निकलकर सड़क पर आई, घात लगाकर बैठे तीन कुत्ते उस पर टूट पड़े। इस हमले से बच्ची जोर से चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर एक घर से महिला बाहर निकली और कुत्तों को भगाया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

शीला नामक बच्ची ने बताया कि उसने किसी कुत्ते को पत्थर नहीं मारा था। न किसी को कभी परेशान किया। कुत्तों के हमले से बच्ची के पैर और कंधे में घाव हो गए। गनीमत रही कि एक महिला घर से बाहर निकली और उसके हाथ में झाड़ू थी, जिससे उसने कुत्तों को भगाया। लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी मां सुबीता ने बताया कि उसके पास बेटी के इलाज के लिए पैसे नहीं है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। आगे पढ़ें-पहला डंडा पड़ने पर सांड ने आदमी को पीछे धकेला और चुपचाप खड़ा हो गया, पर दूसरी बार जैसे बेइज्जती नहीं हुई सहन
पंचकूला, हरियाणा. यह मामला अगस्त में सामने आया था। घर के बाहर चुपचाप खड़े सांड को डंडा मारना एक शख्स के लिए खतरनाक साबित हुआ था। पहला डंडा पड़ने पर सांड ने शख्स को पीछे धकेला और शांत खड़ा हो गया। लेकिन जब शख्स ने दूसरी बार डंडा बरसाया, तो जैसे सांड यह सहन नहीं कर सका। उसने शख्स को सींगों से उठाकर दूर फेंक दिया। इससे शख्स घायल हो गया। हैरानी की बात यह यह है कि शख्स के बेहोश होने पर सांड ने उस पर हमला नहीं किया। बल्कि वहां से चला गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। घटना सेक्टर-26 में देखने को मिली थी। देखें कुछ तस्वीरें...
सांड घर के बाहर खड़ा था। उसे भगाने राजेंद्र सिंह डंडा लेकर पहुंचे थे।
पहले तो सांड चुपचाप खड़ा रहा। मानों किसी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। इस बीच राजेंद्र सिंह ने उसे डंडा दिखाकर डराया।
जैसे ही राजेंद्र सिंह ने सांड को डंडा मारा, उसने गुस्से में आकर उन्हें पीछे धकेल दिया।
राजेंद्र सिंह ने दुबारा सांड पर डंडे से हमला किया। तब सांड शांत हो चुका था। लेकिन डंडा पड़ते ही भड़क उठा।
डंडा पड़ते ही सांड भी लड़ाई की पोजिशन में आ गया और राजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया।
सांड ने राजेंद्र सिंह को उठाकर दूर फेंका और कुछ देर शांत खड़ा रहकर वहां से चला गया।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।