- Home
- States
- Punjab
- कोरोना संक्रमण को लेकर भले ही लोग डरे हुए हों, लेकिन इंसान के संघर्ष के आगे काल भी पीछे हट जाता है
कोरोना संक्रमण को लेकर भले ही लोग डरे हुए हों, लेकिन इंसान के संघर्ष के आगे काल भी पीछे हट जाता है
चंडीगढ़. दुनियाभर में डर का माहौल पैदा करने वाले कोरोना संक्रमण को लेकर अब धीरे-धीरे लोग सजग हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों में बीमारी से लड़ने का हौसला भी बढ़ने लगा है। कहते हैं कि आधी बीमारियों को तो हंसते हुए अपने हौसलों से हराया जा सकता है। यही कुछ अब लोगों में दिखने लगा है। ये तस्वीरें पंजाब और हरियाणा में कोरोना काल के दौरान जनजीवन को दिखाती हैं। बता दें कि हरियाणा का एनसीआर इलाका कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। शुक्रवार को हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 1554 पहुंच गई है। इसमें 50 नए मरीज जुड़े हैं। इसके बावजूद अब तक 884 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, पंजाब में पॉजिटिव केस 2139 हो चुके हैं। देश में यह आंकड़ा 1.66 लाख तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 71106 ठीक हो चुके हैं। जबकि 4706 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए देखते हैं कोरोना काल के बीच जिंदगी दिखातीं कुछ तस्वीरें
| Published : May 29 2020, 05:46 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पहली तस्वीर चंडीगढ़ की है। क्वारेंटाइन के बाद जब यह महिला घर जाने लगी, तो उसने वॉरियर्स का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। यह तस्वीर हरियाणा की है। घर वापसी के लिए निकला एक मजदूर। सिर पर बोझ और गोद में बच्ची लिए यह मजदूर साहस की कहानी कहता है।
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है। क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद घर जाती एक एक फैमिली।
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है। मार्निंग वॉक के दौरान अब लोग मास्क लगाए देखे जा सकते हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे।
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है। अपने भाई को स्केटिंग कराती एक लड़की।
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। लॉकडाउन में ढील देते ही मेहनतकश मजदूर अपने काम पर लग गए।
यह तस्वीर गुरुग्राम है। घर वापसी के लिए बैठे प्रवासी मजदूर। परेशानियों के बावजूद मजदूरों का हौसला नहीं टूटा।