MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • क्या किसी क्रिकेटर की ऐसी फजीहत होते देखी है..नहीं न? क्योंकि यह क्रिकेट नहीं खेलती

क्या किसी क्रिकेटर की ऐसी फजीहत होते देखी है..नहीं न? क्योंकि यह क्रिकेट नहीं खेलती

पटियाला, पंजाब. क्रिकेटरों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी खेलों के खिलाड़ियों को जिंदगीभर रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कुछ खिलाड़ी अपवाद हो सकते हैं। यह हैं पावर वेटलिफ्टिंग की नेशनल प्लेयर अमृत कौर। इन्हें  इन दिनों अपने बेटे के साथ साइकिल पर गलियों में ब्रेड-दूध बेचते देखा जा सकता है। अमृत कौर ने 4 बार इंटर यूनिवर्सिटी लेवल में गोल्ड मेडल जीता है। लेकिन इस गोल्ड की बाजार में कोई कीमत नहीं। सरकार ने कोई कद्र नहीं की। नौकरी के लिए तमाम कोशिशें कीं। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। शादी के बाद जैसे-तैसे जिंदगी चल रही थी कि 9 महीने पहले पति ने गुस्से में गले में चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद अमृत अपने बेटे के साथ अलग रह रही हैं। आगे पढ़िये अमृत कौर की ही कहानी... 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 19 2020, 09:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अमृत कौर का बेटा 12 साल का है। वो अपनी मां के साथ सुबह घर से निकल जाता है। मां-बेटे गलियों में ब्रेड-दूध बेचते हैं। वे कहते हैं कि भीख मांगने से अच्छा है कि मेहनत करके कमाया जाए। अमृत कौर कहती हैं कि वे अपने बेटे को खूब पढ़ाना चाहती हैं। आगे पढ़िए झारखंड की गीता बेच रही सब्जियां..

28

यह हैं  झारखंड की गीता। ये  पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आदि में मेडल जीतकर झारखंड का मान बढ़ा चुकी हैं। इन्हें इन दिनों सब्जियां बेचकर अपने परिवार के कामकाज में हाथ बंटाना पड़ रहा है। बेस्ट बोकारो की गीता पैदल चाल और क्रॉस कंट्री में कई मेडल जीत चुकी हैं। गीता के पिता इंद्रदेव प्रजापति और मां बुधनी बताती हैं कि उनका पूरा परिवार फुटपाथ पर सब्जियां बेचता है, ताकि घर का खर्चा चल सके। गीता ने नेशनलिस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई मेडल जीते। वे 2012 में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ी थीं। उन्हें राजीव रंजन सिंह ने ट्रेंड किया है। गीता ने 3, 5, 10 और 20 किलोमीटर में नेशनलिस्ट जोन ईस्ट प्रतियोगिता में भी झारखंड का नाम रोशन किया। गीता का चयन झारखंड टीम में हुआ था, लेकिन पारिवारिक समस्या के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सकीं। आगे भी जानिए गीता की कहानी..
 

38

आर्थिक परेशानियों से जूझने के बावजूद गीता अपने खेल पर बराबर ध्यान दे रही हैं। वे नियमित अभ्यास करती हैं। गीता अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। गीता ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भी कई मेडल जीते हैं। गीता पुलिस में जाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।  गीता को मदद का इंतजार है, ताकि वे अपने खेल पर पूरा ध्यान दे सकें। वे जोश से कहती हैं कि लॉकडाउन में काम-धंधों पर बुरा असर पड़ा है। इसलिए उन्हें अपने परिवार के कामकाज में हाथ बंटाना पड़ रहा है। आगे पढ़िए नेशनल तीरंदाज सोनी खातून की कहानी..

48

यह हैं झारखंड की पहचान नेशनल तीरंदाज सोनी खातून। इनके घर में कई पदक रखे हुए हैं, लेकिन अब ये सड़क पर सब्जी की दुकान चलाते देखी जा सकती हैं। 23 साल की सोनी झारिया ब्लॉक के जियलगोरा गांव में रहती हैं। इनके पिता घरों में रंगाई-पुताई का काम करते हैं। लेकिन इन दिनों काम बंद है। लिहाजा, बेटी को रोजी-रोटी की जुगाड़ करने दुकान चलानी पड़ रही है। बता दें कि सोनी ने 2011 में पुणे में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। सोनी ने खेलमंत्री से लेकर कई अफसरों से मदद मांगी। लेकिन जब कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी, तो खेल को किनारे रख..सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगा ली। आगे पढ़ें नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार की कहानी...

58

यह हैं नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार। ये सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड के पिण्ड्राबेड़ा गांव में रहते हैं। उनके घर में पानी की सुविधा नहीं है। वे गांव के प्राइमरी स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं। लेकिन इस समय स्कूल बंद है, लिहाजा उन्हें सीढ़ियों के सहारे दीवार फांदकर आना-जाना पड़ रहा है। आगे पढ़िए अनिल के बारे में में ही..

68

बता दें कि नेशनल तीरंदाज अनिल लोहार लॉकडाउन के चलते दाने-दाने को मोहताज हो गए। तीरंदाजी एकेडमी सरायकेला के मुख्य कोच बीएस राव ने बताया कि हालांकि अब स्टाईपेंड के 75 हजार जारी करने के लिए सरकार की अनुमति मिल गई है। (घर में कुआं खोदते अनिल लोहार)
 

78

अनिल लोहार ने बताया कि दीवार फांदते समय गिरने का डर बना रहता था। इसलिए उन्होंने घर में कुआं खोदने की ठानी। अनिल ने बताया कि पहले वे प्राइवेट जॉब करते थे। उन्हें लगा कि पूरा फोकस खेल पर देना चाहिए, तो जॉब छोड़ दी। लेकिन लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मुर्गे बेचकर घर चलाना पड़ रहा है। आगे पढ़िए अनिल के बारे में में ही..

88

उनकी पत्नी चांदमनी कहती हैं कि घर किसी तरह चल रहा है। कभी-कभार वे अपने मायके से मदद ले लेती हैं। बता दें कि अनिल लोहार ने पिछले साल मार्च में ओडिशा में हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अनिल ने सरायकेला के रतनपुरा स्थित तीरंदाजी एकेडमी में अपने खेल की शुरुआत की थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved