SHOCKING: बहन की मैरिज में डांस करते हुए भाई को आ गया हार्ट अटैक
तरन तारन, पंजाब. खुशियों के बीच कैसे मौत अपना रास्ता बना लेती है, यह घटना यही दिखाती है। जिले के पट्टी कस्बे में बहन की शादी में डांस करते हुए चचेरे भाई को ऐसा हार्ट अटैक आया कि वो वहीं गिर पड़ा। फिर कभी उठ नहीं सका। देखते ही देखते खुशी के माहौल में मातम पसर गया। बहन की डोली से पहले घर से भाई की अर्थी निकली। शहर की एक मशहूर मिठाई की दुकान के मालिक राकेश कुमार पाठक की बेटी की 10 दिसंबर को शादी थी। शादी समारोह अमरदीप पैलेस में रखा गया था। जब शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, तब डांस फ्लोर पर दुल्हन का चचेरा भाई आशीष डांस करते समय गिर पड़ा। आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में...

आशीष को लोगों ने संभाला। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने शादी के माहौल में मातम फैला दिया। आगे पढ़ें-बेटी की विदाई के बारे में सोचकर पिता इतना हुआ भावुक कि शादी से एक दिन पहले आ गया हार्ट अटैक
वेरावल, गुजरात. बेटी की विदाई मां-बाप के लिए बेहद भावुक करने वाला पल होता है। लेकिन यहां एक पिता को हार्ट अटैक आ गया। उसकी बेटी की शादी के एक दिन पहले मौत हो गई। सोमवार को बेटी की शादी थी। बेटी ने मेहंदी लगने हाथों से पिता की अर्थी को कंधा दिया। मृतक के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने छोटे भाई की लड़की को गोद लिया था। 62 वर्षीय अशोकभाई तन्ना कीटनाशक दवाइयों के व्यापारी थे। वे वेरावल के बिहारीनगर इलाके में रहते थे। आयुषी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठेगी। अशोकभाई के परिजनों ने बताया कि वे आयुषी के कन्यादान की सोच-सोचकर भावुक हो रहे थे। आयुषी उनकी बहुत लाडली थी। रविवार को वे इसी के चलते देर रात तक नहीं सो पाए। कुछ देर बाद अशोकभाई को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें राजकोट के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
अशोकभाई काे आयुषी से गहरा लगाव था। वे यही सोचकर परेशान थे कि उनकी बेटी अब घर से विदा हो रही है।
(तस्वीर में अशोकभाई अपनी पत्नी और बेटी आयुषी के साथ)
अशोकभाई बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मायूस से दिख रहे थे।
अशोकभाई की जब अंतिम यात्रा निकली, तो जैसे पूरा मोहल्ला रो पड़ा।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।