MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Rajasthan:शहीद को 5 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, पिता बोले- पोते को सेना में भेजूंगा, 10KM तिरंगा यात्रा निकाली

Rajasthan:शहीद को 5 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, पिता बोले- पोते को सेना में भेजूंगा, 10KM तिरंगा यात्रा निकाली

सीकर। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले में एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए जवान भगवान राम नेहरा (Jawan Bhagwan Ram Nehra) का मंगलवार को उनके पैतृक घर राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के 5 साल के बेटे हर्षित ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से नेहरा को आखिरी विदाई दी। शहीद नेहरा यहां ढोड क्षेत्र के दुगोली गांव के रहने वाले थे। उनके पिता ने कहा कि उन्हें बहुत दुख और पीड़ा है। लेकिन, अपने बेटे पर गर्व भी है, जिसने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा- ‘मैं अपने पोते को अच्छी शिक्षा दिलाऊंगा और उसे भी देश की सेवा के लिये भेजूंगा।’ नेहरा का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया और लोगों ने ‘भगवान राम अमर रहें’ और भारत माता की जय’ के नारे लगाए। तस्वीरों में देखिए नेहरा को दी गई अंतिम विदाई.... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 08 2021, 09:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

3 दिन पहले बारामूला सेक्टर में आतंकियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के हवलदार भगवान राम नेहरा शहीद हो गए थे। पार्थिव देह सोमवार रात सीकर के सैनिक कल्याण बोर्ड ऑफिस पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

 मंगलवार सुबह 9 बजे शव को पैतृक गांव दुगोली ले जाया गया था। शहीद को आखिरी विदाई देने 10 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

38

युवाओं ने ये यात्रा पालवास बाइपास से जवान के घर तक निकाली। गांव के रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए। दुगोली गांव में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

48

रास्ते में हर जगह फूल बरसाकर शहादत को सलाम किया गया। मां और पत्नी इंदू देवी रोते-रोते बेसुध हो गईं। छोटा भाई की आंखें भी नम थीं। 

58

वह पिता और 5 साल के भतीजे को संभालते दिखे। रोते हुए घरवालों ने जवान को विदाई दी। इस दौरान सेना के जवान भी मौजूद रहे।

68

देश और शहीद की जय के नारे लगाए गए। पिता ने कहा कि मेरा बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। मुझे इस बात पर गर्व है। 

78

अब पोते को भी पढ़ाई के साथ सेना की तैयारी करवाकर देश सेवा में समर्पित करूंगा। शहीद के पिता ने कहा कि पहले मेरे पिता सेना में थे। इसके बाद बड़ा भाई और छोटा भाई भी सेना में भर्ती हुए। 1971 में सेना में नौकरी के दौरान ही बड़े भाई की मौत हो गई।

88

एसपी राष्ट्रदीप ने कहा कि शेखावाटी एक मात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां से सेना में सबसे ज्यादा जवान भर्ती हुए हैं। यहां के हर युवा के दिल में देश भक्ति का जज्बा है। शहीद भगवानाराम की शहादत से युवा प्रेरित होंगे।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajasthan Viral News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में पानी को लेकर बवाल, HOD के कमरे से फ्रिज उठा ले गए छात्र
Recommended image2
Rajasthan Murder: पहले पूर्व सरपंच को मारा, फिर एक-एक कर खत्म किए 3 गवाह, कुबूलनामा चौंकाने वाला
Recommended image3
Viral Video: केरल 9/10, यूपी 0/10… विदेशी महिला ट्रैवलर के सेफ्टी रिपोर्ट कार्ड से छिड़ी बहस
Recommended image4
Rajasthan Viral Desi Fridge: भीषण गर्मी में वायरल हुआ राजस्थान का देसी फ्रिज, बिना बिजली पानी बर्फ जैसा ठंडा
Recommended image5
Now Playing
Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved