MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • आधी रात पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या के बाद बेफिक्र होकर टहलते निकला शख्स

आधी रात पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या के बाद बेफिक्र होकर टहलते निकला शख्स

बांसवाड़ा, राजस्थान. बुधवार आधी रात यहां के रातीतलाई शिव मार्ग क्षेत्र में किराये से रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या (triple murder) कर दी। घटना के बाद से आरोपी गायब था। शुक्रवार सुबह तालाब में उसकी लाश मिली। आशंका है कि उसने सुसाइड (Suicide) किया होगा। इस हत्याकांड का का पता गुरुवार को चला था। शुक्रवार को पुलिस मामले की विस्तार से जांच करेगी। आरोपी ने तीनों की बेरहमी से हत्या की। उनका गला रेता गया। कमरे में खून ही खून बिखरा मिला। घटना रात 2 बजे के आसपास की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले कमरे में पत्नी को मारा। इसके बाद बगल के कमरे में सो रही बेटी को आवाज देकर बुलाया। उसकी हत्या के बाद बेटे का गला रेत दिया। आरोपी 42 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रामदत्त शर्मा रात 2.37 बजे सीसीटीवी कैमरे (Cctv camera) में घर से बाहर जाते नजर आया। करीब 10 मिनट बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 23 2020, 03:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

आरोपी देवेंद्र ड्राइवर था। वो धौलपुर के मेंहदपुरा का रहने वाला था। लेकिन यहां 4 साल से किराये पर रह रहा था। आरोपी ने 37 वर्षीय पत्नी नीतू शर्मा, 15 साल की बेटी श्वेता और 13 साल के बेटे आर्यन का चाकू से गला रेत दिया। देवेंद्र के बहनोई नरेंद्र कौशल ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अकसर तनाव रहता था। वहीं, पड़ोसियों और मकान मालिक का कहना है कि देवेंद्र बेहद शांत स्वभाव का आदमी था।

(तस्वीर में क्रमश: नीतू शर्मा, आर्यन और श्वेता)

26

घटना का पता गुरुवार सुबह करीब 10.30 देवेंद्र के बगल में किराये से रहने वाली मनीषा नामक लड़की के जरिये देवेंद्र के बहनोई नरेंद्र को पता चला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। कमरे में खून भरा पड़ा था।

36

देवेंद्र के मकान मालिक डॉ. एसके जैन ने बताया कि वो 4 साल से किराये से रह रहा था। हालांकि वे ये भी मानते हैं कि कुछ दिनों से कपल के बीच झगड़ा हो रहा था। देवेंद्र के बहनोई नरेंद्र टीचर हैं। वे 1984 में बांसवाड़ा आए थे। इसके बाद 2011 में देवेंद्र को भी बांसवाड़ा बुलवा लिया।

46

माना जा रहा है कि देवेंद्र कुछ समय से तनाव में था। उसका उदयपुर में इलाज भी कराया गया था। सीसीटीवी में घर से निकलते समय देवेंद्र बेफिक्र दिखा। मानों उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं हो।
 

56

देवेंद्र के पड़ोस में रहने वाली मनीषा कक्षी 6वीं की छात्रा है। उसके पिता नटवरलाल और मां बुधवार को ही अपने गांव खराड़ी गए थे। मनीषा घर में अकेली थी। रात को उसने देवेंद्र और उसकी पत्नी के बीच झगड़े की आवाज सुनी थी। 

66

शुक्रवार को आरोपी देवेंद्र की लाश डायलाब तालाब में मिली। एसपी कविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने सुसाइड किया होगा।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved