MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • ड्राइवर रहे इस शख्स की अंतिम यात्रा में IAS-IPS से लेकर मंत्री तक हुए शामिल, हर आंख से निकले आंसू...

ड्राइवर रहे इस शख्स की अंतिम यात्रा में IAS-IPS से लेकर मंत्री तक हुए शामिल, हर आंख से निकले आंसू...

बाडमेर (राजस्थान). कहते हैं एक अच्छे इंसान की पहचान उसके कर्मों से होती है। उसके मरने के बाद भी लोग उसको नहीं भूल पाते हैं। ऐसा दुखद पल उस समय देखने को मिला जब बाड़मेर के जाने-माने उद्योगपति तनसिंह चौहान की पार्थिव देह का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी इस अंतिम यात्रा में आईएएस-आईपीएस और राजस्थान के तमाम पार्टियों के नेता शामिल हुए। उनकी आखिरी झलक देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए थे। बता दें कि चौहान का मंगलवार को देहावसान हो गया था। कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 30 2020, 05:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
बुधवार सुबह तनसिंह चौहान के निवास बाड़मेर पर देह दर्शन के लिए करीब दो घंटे तक पुष्पांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर लोग उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो शेयर करके लिख रहे हैं कि आज हमने समाजसेवी तनसिंह चौहान को अंतिम विदाई दी। हर कौम के अजीज हर किसी की आंखे नम हो गईं।
27
तनसिहं को उनके चाहने वाले फेसबुक पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोई उनके फोटों को शेयर कर उनको नमन कर रहा है। तो कोई उनके जरिए किए कामों को याद करके। वहीं कुछ लोग कविता लिखकर उनको मिस कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा- पर-दुःख काटण परगला, मन-राजा तण-राज।। भलपण रा गाड़ा भरे,सुर-पुर चाल्यो आज।। जिस गाड़ी में जिन्दगी की शुरूआत की जीवन का अंतिम सफर भी उसी गाड़ी मे किया।
37
बता दें कि तनसिंह जिले के जाने माने ठेकेदार, उद्योगपति व समाजसेवी थे। उन्होंने आज से 40 साल पहले जिस ट्रक को खरीदा था उसी पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। तनसिंह ने ट्रक ड्राइवर बनकर अपने सफर की शुरुआत की थी। कुछ दिन पहले उनका हाल जानने के लिए राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने उनका हाल-चाल जानने के लिए पहंची थीं।
47
तनसिंह चौहान बाड़मेर जिले से 18 किलोमीटर दूर जूना गांव में जन्मे थे। ड्राइवरी से करियर शुरु करने वाले चौहान ने ठेकेदारी के काम शुरू किया था। उन्होंने धीरे-धीरे पूरे राजस्थान में अपने काम को फैला लिया। फिर भारत के हर राज्य में वह ठेकेदारी का काम करने लगे और इस तरह वह करोड़पति बिजनेसमैन बन गए।
57
राजस्थान के जाट नेता और बीजेपी के पूर्व सांसद कर्नल सोमराम चौधरी बताते हैं कि उनकी सरलता का हर कोई दीवाना था। जब कभी भी बाड़मेर का माहौल बिगड़ा तो सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन उनकी मदद लेते थे। चार दिन के अंदर कई IAS-IPS बड़े-बड़े नेता ने उनका हाल जाना था।
67
उनको जानने वाले बताते हैं कि सरकार किसी भी हो, लेकिन उनके पास सभी पार्टियों के मंत्री मुख्यमंत्री उनकी चौखट पर आते थे। उन्होंने कभी भी सक्रिय रूप से राजनीति में भाग नहीं लिया। वह हमेशा ही इससे दूरी बनाकर रखा। चौहान आम लोगों के बीच बैठते थे और उनका सुख-दुख बाटते थे।
77
तनसिंह गरीबों के लिए मसीहा थे। जब लोगों को कोर्ट-कचहरी में न्याय नहीं मिलता था तो वह इनके पास जाकर मदद मांगते थे। राजस्थान के कद्दवार नेता देवी सिंह भाटी का कहना है कि ऐसे लोग लाखों-करड़ों में एक होते हैं। उन्होंने हमेशा ही गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है। उनको कभी किसी भी बात का घमंड नहीं था। इसलिए आज उनकी अंतिम यात्रा में पूरा बाड़मेर उमड़ पड़ा।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved