MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • फेरों का समय बीता, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, बिना शादी दुल्हन पहुंची लड़के के घर, फिर जो हुआ वो सबक था

फेरों का समय बीता, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, बिना शादी दुल्हन पहुंची लड़के के घर, फिर जो हुआ वो सबक था

भरतपुर (राजस्थान). अक्सर खबरें आती रहती हैं कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हा एन मौके पर शादी करने से इनकार कर देता है। इतना ही नहीं बारत तक नहीं ले जाते। ऐसे में बेबस दुल्हन मंडप में रोने के अलावा और कुछ नहीं कर पाती। लेकिन राजस्थान के भरतपुर से अब जो मामला सामने आया है, वह सबसे अलग और चौंकाने वाला है। जहां शादी तो टूट गई, लेकिन दुल्हन का हौसला नहीं टूटा। वह दूसरे दिन लड़के के घर पहुंची और धरने पर बैठ गई। कहने लगी कि अब  जब तक जिंदा हूं, यहीं बैठी रहूंगी, साथ ही आसपास की दीवारों पर पोस्टर भी चिपका दिए। आइए जानते हैं आखिर क्या है अजब-गजब मामला... 

2 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Mar 08 2022, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दरअसल, भरतपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले महेशचंद की बेटी खुशबू की शादी प्रिंस नगर के रहने वाले वीरेंद्र कुंतल के बेटे कुशल कुमार के साथ तय हुई थी। 4 मार्च को शादी होनी थी लेकिन, दूल्हा कुशल बारात लेकर ही नहीं आया। दुल्हन रातभर मंडप में लाल जोड़ा पहन और हाथों में मेहंदी रचाए बैठी रही। पूरे परिवार ने सुबह तक इंतजार किया, कई बार फोन भी लगाए, लेकन दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण कोई जवाब नहीं दिया। आखिर में दूसरे दिन दुल्हन खुशबू ने जो फैसला लिया वो हैरान करने वाला था।
 

25

खुशबू शादी का जोड़ उतार सोमवार सुबह-सुबह दूल्हे के घर पहुंची तो आसपास के लोग उसे देखकर हैरान थे। क्योंकि वो दूल्हे कुशल कुमार के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। साथ ही उसने वहां अपनी शादी का पोस्टर भी चस्पा दिए। दुल्हन का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह धरने पर बैठी रहेगी।
 

35

बता दें कि जैसे ही दुल्हन के धरने की सूचना पुलिस के पास पहुंची तो मौके पर पुलिस पहुंची और दुल्हन के पास समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसकी सुरक्षा में एक महिला कांस्टेबल और एक पुरुष कांस्टेबल तैनात कर दिया।
 

45

पूरी रात से दुल्हन धरने पर बैठी है। बताया जाता है कि  रात 10.30 बजे के करीब कॉलोनीवासियों ने लड़की के साथ बहस करने की कोशिश की।  लड़की का कहना है कि कुछ लोग शराब पीकर उपद्रव भी किया। लेकिन वह वहां से नहीं उठी। वह पिछले कई घंटों से  धरने पर है और अभी लड़के के घर के गेट पर जमी हुई है।
 

55

दुल्हन की मांग है कि लड़के वालों ने बारात लाने से पहले लड़की वालों से 11 लाख रुपए की डिमांड की। लड़की के पिता महेश ने पैसे देने से मना कर दिया तो लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए। दूल्हा कुशल कुमार उसके साथ शादी करें या फिर उसे सजा दी जाए। क्योंकि मैं पूरी रात  सजी-धजी राह ताकती रही, लेकिन दूल्हा नहीं आया।
 

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved