- Home
- States
- Rajasthan
- 15 तस्वीरों में देखें हाड़कंपाने वाली ठंड का कहर, कहीं जम गया घर घरों का पानी, कहीं बर्फ बने पौधे
15 तस्वीरों में देखें हाड़कंपाने वाली ठंड का कहर, कहीं जम गया घर घरों का पानी, कहीं बर्फ बने पौधे
सीकर (राजस्थान). देशभर में ठंड का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश-राजस्थान और हिमाचल-जम्मू कशमीर में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। यहां के कई इलाकों में पारा माइनस तक जा पहुंचा है। ठंड और शीतलहर की वजह से लोगों का घर ने निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है। आलम यह है क राजस्थान के शेखावटी में झाड़ियों पर बर्फ जम गई। तो फतेहपुर में खुले में रखी बाल्टी में जमी बर्फ। यूपी में अब तक ठंड और शीतलर से 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं हरियाणा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
115

राजस्थान के शेखावाटी के उदासर बीदावतान में झाड़ियों पर बर्फ जम गई। वहीं दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड से बचाने के लिए मां ने अपने बच्चे को कई गर्म कपड़े पहनाकर ले जाती हुई।
215
सर्दी का सितम ऐसा कि हिमाचल के किन्नौर में झरने का पानी जम गया।
315
ठंड की वजह से राजस्थान में हरी फसल सफेद हो गई। जयपुर के आसपास के गांव की फसलों पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। फतेहपुर में बीती रात पारा एक डिग्री लुढ़का। यहां बीती दो रातों से पारा माइनस तीन डिग्री पर रहा था। माउंटआबू में पारा माइनस 1 से माइनस 1.5 पर चला गया।
415
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड: उत्तर भारत के अलावा पहाड़ों पर भी काफी ठंड पड़ रही है। द्रास सेक्टर में तापमान -31 डिग्री तक पहुंच गया। गुरेज सेक्टर में जवान -7 डिग्री तापमान में भी देश की सुरक्षा में तैनात हैं। सीआईएसएफ ने फोटो भी शेयर की है।
515
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। घने कोहरे के चलते यातायात पर बुरा असर पड़ा है।
615
उत्तर प्रदेश: पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दीली हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड से लोगों को जल्द राहत नहीं मिलने वाली। उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
715
घने कोहरा के चलते रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। आलम यह है कि कई उत्तर भारत की कई ट्रेन 8 से 10 घंटे लेट चल रहीं हैं तो कई को रद्द करना पड़ा।
815
उत्तराखंड में भी ठंड का कहर जारी है। बर्फबारी में केदारनाथ धाम में 10 फीट तक बर्फ जमी है। डल झील जम गई है। उधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां नदियां जम गई हैं।
915
ठंड के कहर के बाद भी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के सरोवर में डुबकी लगाता एक श्रद्धालू।
1015
मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड टीकमगढ़ में है, जहां शनिवार सुबह को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया।
1115
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ कई इलाकों में पारा एक ही दिन में 5 डिग्री से नीचे आ गया।
1215
हरियाणा में शीत लहर ने रात के तापमान को शून्य के करीब ला दिया है। हिसार में शुक्रवार को पारा लुढ़क कर करीब 0.3 डिग्री तक पहुंच गया।
1315
राजस्थान के शेखावाटी के उदासर बीदावतान में झाड़ियों पर बर्फ जम गई।
1415
मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड टीकमगढ़ में है, जहां शनिवार सुबह को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया। 2 जनवरी तक पटना के जिलाधिकारी ने 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रहने के आदेश दिए हैं।
1515
पिछले 24 घंटे में रांची में मैक्सिमम टेंप्रेचर 17.8 डिग्री व मिनिमम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से झारखंड में 2 दिन में 6 मौते हो गईं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos