MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • प्रेमिका से मिलने जाने से पहले भूल से भी ना खाएं ये पराठा, KISS की जगह उठानी पड़ जाएगी शर्मिंदगी!

प्रेमिका से मिलने जाने से पहले भूल से भी ना खाएं ये पराठा, KISS की जगह उठानी पड़ जाएगी शर्मिंदगी!

रिलेशनशिप डेस्क: गर्मागर्म पराठे भला किसे अच्छे नहीं लगते। पराठे का टेस्ट तो दही और अचार के साथ और भी ज्यादा बढ़ जाता है। भारत में कई तरह के पराठे खाए जाते हैं। लेकिन अगर  हम कहें कि कुछ पराठे खाने से आपके रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है तो? आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे हैं मूली के पराठों की। सर्दियों में मूली के पराठे खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे 5 काम हैं, जिन्हें करने से पहले आपको मूली के पराठे नहीं खाने चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं कि मूली के पराठे खाना आपको कब अवॉयड करना चाहिए... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 19 2020, 01:17 PM IST| Updated : Nov 19 2020, 01:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सर्दियों में मूली बाजार में आसानी से मिल जाती है। ऐसे में लोग इसके पराठे बनाकर एन्जॉय करते हैं। इसका टेस्ट जितना लाजवाब होता है वैसे ही इसमें कई गुण होते हैं। हालांकि, इसकी कुछ कमियां भी हैं।  

28

मूली का पराठा खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग बनता है। ये आपके पेट की सफाई में मदद करता है। इसके अलावा मूली से लिवर की समस्या भी दूर होती है। 

38

आप मूली के पराठे खाकर इनके गुणों का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें करने से पहले आपको मूली के पराठे खाना अवॉयड करना चाहिए। इससे आपको पेट दर्द और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। 

48

सबसे पहली स्थिति है पूजा करने से पहले। अगर आप पूजा करने जा रहे हैं तो उससे पहले मूली के पराठे अवॉयड करें। पूजा-पाठ के दौरान लोग शुद्धिकरण का ध्यान रखते हैं। अगर आपने मूली का पराठा खाया तो आपका शरीर अधिक मात्रा में गैस बनाएगा और फिर ये बार-बार पास होगा। ऐसे में आपको दिक्कत होगी। 

58

मीटिंग से पहले भी इसे खाना अवॉयड ही करें। इसके कारण आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। मीटिंग के दौरान आपको सीनियर्स के साथ बैठना पड़ेगा। ये मीटिंग्स लंबे समय तक चल सकती है। मूली के ऑक्सीडेंट्स की वजह से वो पेट में गैस बनाएगा। ऐसे में अगर आप उससे पहले पराठा खाएंगे तो हो सकता है कि मीटिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना घट जाए। इससे आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। 

68

डेट पर जाने से पहले मूली का पराठा ना खाएं। वजह वही है। मूली के कारण आपके पेट में गैस बन सकती है। ऐसे में अगर आपका थोड़ा भी कंट्रोल लूज हुआ और गैस पास हुई, तो कहीं आपकी प्रेमिका आपको छोड़ कर ना निकल जाए। इसलिए डेट पर जाने से पहले इन्हें खाना अवॉयड करें। 

78

अगर आपको यात्रा करनी है तो भी इन पराठों को ना खाएं। दरअसल, इस दौरान आपको लंबे समय तक एक जगह बैठना होगा। ऐसे में आपके पेट में बनी गैस निकल नहीं पाएगी।  इससे अच्छा है कि आप इन पराठों को अवॉयड करें। 

88

रात में मूली का पराठा नहीं खाना चाहिए। वो भी तब जब आप डिनर करके थोड़ी देर में सो जाते हैं। अगर आपको रात में पराठे खाने ही हैं तो फिर सोने से ढाई-तीन घंटे पहले डिनर करें। तब ही सोने जाएं। वरना गैस की समस्या हो जाएगी।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved