MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • यहां शादी से पहले लड़की का मां बनना है जरूरी, वरना हो जाता है अपशगुन

यहां शादी से पहले लड़की का मां बनना है जरूरी, वरना हो जाता है अपशगुन

रिलेशनशिप डेस्क: शादी से पहले मां बनना या बच्चा पैदा करना हमारे समाज में बहुत बुरा माना जाता है। हालांकि, विदेशों में यह आम बात है। यहां शादी से पहले कई लड़कियां मां बन जाती हैं और अपने बच्चे को पालती भी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में भी एक जगह ऐसी है जहां लड़कियों को शादी से पहले बच्चे पैदा करना होता है, नहीं तो यह अपशकुन माना जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं राजस्थान में एक ऐसी ही एक जगह के बारे में जहां पर यह अजीबोगरीब परंपरा सालों से चली आ रही है...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 12 2022, 09:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

भारत विविधताओं का देश है। यहां कई तरह की परंपराएं प्रचलित हैं, लेकिन इस एक प्रथा के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां, यह परंपरा है राजस्थान के उदयपुर के सिरोही और पाली में रहने वाली गरासिया जनजाति की, जहां 1000 साल से पहले से यह अजीब परंपरा चली आ रही है।
 

28

दरअसल, गरासिया जनजाति की महिलाओं को शादी से पहले बच्चे पैदा करने होते हैं। इसके लिए बाकायदा मर्द और औरत एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और बच्चे पैदा हो जाने के बाद एक-दूसरे से शादी करते हैं।

38

गरासिया जनजाति में हर साल 2 दिन का मेला लगता है। जहां पर लड़के और लड़कियां एक दूसरे को पसंद करते हैं और बिना शादी किए साथ रहने लगते हैं। यहां पर किसी भी लड़के या लड़की को अपने साथी को चुनने की आजादी होती है। इसके लिए उसे फोर्स नहीं किया जाता है।

48

लड़का और लड़की एक साथ रहने का फैसला करते हैं और रजामंदी से बच्चे पैदा करते हैं। इसके बाद अगर उन्हें लगता है तो वह एक-दूसरे से शादी भी कर लेते हैं।

58

अब आप सोच रहे हो होंगे कि यहां ऐसी परंपरा क्यों है? तो मान्यताओं के अनुसार कई साल पहले इसी जनजाति के चार भाई कहीं और जाकर रहने लगे थे। इनमें से तीन ने शादी कर ली और एक लड़का लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। केवल लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले लड़के के यहां बच्चे पैदा हुए और किसी भाई के यहां बच्चे पैदा नहीं हुए।

68

तब से यहां को लोगों की मान्यता है कि शादी के बाद यहां मर्द और औरत को बच्चे नहीं होते हैं, इसलिए शादी से पहले वो साथ रहकर बच्चे पैदा करते हैं। 

78

शादी से पहले एक साथ रहकर बच्चे पैदा करने की इस प्रथा को दापा प्रथा कहा जाता है। इतना ही नहीं इस प्रथा की एक खासियत यह भी है कि यहां दूल्हे के घर वाले शादी का खर्चा उठाते हैं और शादी भी दूल्हे के घर में ही होती है। यानी कि लड़की के घरवालों पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं होता है।

88

यहां लड़कियों को अपना खुद का पार्टनर चुनने की आजादी होती है। अगर एक मेले में अच्छा पार्टनर नहीं मिला तो वह दूसरे पार्टनर की तलाश भी कर सकती हैं, जो उन्हें पहले पार्टनर की तुलना में ज्यादा पैसे दें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved