MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • इमरान खान की Ex-वाइफ रेहम तीसरी बार बनी दुल्हन,13 साल छोटे पति संग हुई कोजी, देखें रोमांटिक PHOTOS

इमरान खान की Ex-वाइफ रेहम तीसरी बार बनी दुल्हन,13 साल छोटे पति संग हुई कोजी, देखें रोमांटिक PHOTOS

रिलेशनशिप डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान ने तीसरी बार शादी करके सबको हैरान कर दिया। पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान (reham khan) तीसरी बार दुल्हन बनी और मिर्जा बिलाल का हाथ थामा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी ऑफिशियल अनाउमेंट करते हुए निकाह और उसके बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बेहद ही खूबसूरत रेहम का दूल्हा भी बहुत डैसिंग हैं। आइए नीचे दिखाते हैं रेहम के शादी की तस्वीरें और जानते हैं उनके तीसरे पति मिर्जा बिलाल के बारे में...

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Dec 23 2022, 04:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

रेहम खान ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान से शादी के 10 महीने बाद ही अलग हो गई थीं। उन्होंने साल 2015 में तलाक ले लिया था। रेहम ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन वो अब पुरानी जिंदगी को भूलकर आगे बढ़ गई हैं और हाल ही में मिर्जा बिलाल के साथ तीसरी शादी की

26

रेहम खान ने खुद से छोटे लड़के से शादी की है। रेहम की उम्र जहां 49 साल है वहीं, उनके शौहर की उम्र 36 साल हैं। मिर्जा बिलाल पाकिस्तान के हैं, लेकिन अमेरिका में रहते हैं। 

36

मिर्जा बिलाल पेशे से मॉडल और बिजनेसमैन हैं। इनकी भी दो शादियां हो चुकी हैं। उनका एक बच्चा हैं। दोनों ने अमेरिका में सिंपल तरीके से वेडिंग की। रेहम ने तस्वीरें शेयर करते लिखा,'आखिरकार मुझे वो इंसान मिल गया, जिसपर भरोसा कर सकूं।'तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं।

46

अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली रेहम खान की पहली शादी इजाज रेहमान से हुई थी। लेकिन यह भी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। साल 2005 में दोनों अलग हो गए।

56

इसके बाद उन्होंने साल 2014 में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से शादी रचाई। लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। रेहम ने इमरान पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था।इतना ही नहीं,उन्होंने दूसरी महिला के साथ संबंध का भी जिक्र किया था।

66

3 अप्रैल 1973 को लीबिया में पैदा हुई रेहम पत्रकार के साथ-साथ कमेंटटेर भी हैं। इतना ही नहीं वो लेखक और फिल्मकार भी हैं। साल 2006 में पेशावर के जिन्ना कॉलेज से बैचलर्स डिग्री  हासिल करने वाली रेहम टीवी होस्ट से अपने करियर की शुरुआत की थीं।

और पढ़ें:

किसी ने शौहर पर तान दी बंदूक, तो किसी ने गोद में उठाकर 'फेंका',6 PHOTOS में देखें बीवियों का 'अत्याचार'

PHOTOS: किचन में मौजूद ये 6 चीजें एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने का करती है काम, ठंड में जरूर करें इसका इस्तेमाल 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शादी के 15 साल पत्नी को लगा झटका, पति ने कहा- तुम्हारे साथ प्यार करने को एक और चाहिए महिला
Recommended image2
Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
Recommended image3
Promise Day Special: तेरे हर कदम पर मेरा साथ होगा...30 खास वादे पार्टनर से प्रॉमिस डे पर करें
Recommended image4
क्या है रस्म सप्तपदी का असली मतलब? पंडितजी ने दूल्हा-दुल्हन को सिंपल अंदाज में समझाया
Recommended image5
पति की ज्यादा कामेच्छा से परेशान महिला, ट्रेंड करने लगा प्रेमानंद महाराज का जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved