MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता मजबूत होने के पीछे, ये हैं 5 खूबसूरत कारण

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता मजबूत होने के पीछे, ये हैं 5 खूबसूरत कारण

रिलेशनशिप डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) विदेश की धरती पर रच बस गई हैं। जब वो अपने से 10 साल छोटे निक जोनस (nick jonas)से शादी कर रही थी तब हर जगह आलोचना हो रही थी। लोग बोल रहे थे कि ये शादी मतलब के लिए हो रही है, ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी। लेकिन शादी के चार साल बाद भी ये एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं। इतना ही नहीं ये एक बच्ची के माता-पिता भी बन गए हैं। दोनों का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। इन्हें एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते हैं प्रियंका और निक जोनस के मजबूत रिश्ते के पीछे क्या है फॉर्मूला...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 14 2022, 06:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दोनों देश की संस्कृति का प्रियंका करती हैं सम्मान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के उम्र में फासला होने के बाद भी जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। देसी गर्ल विदेशी बहू बनकर ना सिर्फ अपनी संस्कृति को फॉलो करती हैं, बल्कि वहां के कल्चर का सम्मान करती हैं।  प्रियंका अपने त्योहार भी धूमधाम से मनाती हैं और वहां के फेस्टिवल को भी एन्जॉय करती हैं। ये बात निक को बहुत पसंद हैं।

25

निक की एक आदत पर प्रियंका को आता है प्यार भी और गुस्सा भी

लाखों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका के सबसे बड़े दीवाने हैं निक जोनस। सुबह उठने के बाद वो सबसे पहले जो काम करते हैं वो है प्रियंका का चेहरा देखना। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही निक सबसे पहले प्रियंका को अपने सामने बैठा लेते हैं और उन्हें प्यार से निहारते हैं। इस पर प्रियंका को प्यार भी आता है और गुस्सा भी। एक्ट्रेस बोलती हैं कम से कम मुझे मस्करा और मॉइश्चराइज़र तो लगा लेने दो लेकिन वो नहीं मानते हैं। उन्हें मैं वैसे ही पसंद हूं जैसी मैं हूं।

35

काम के बीच भी एक दूसरे के लिए निकालते हैं वक्त

रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए प्रियंका और निक ने एक नियम बनाया है। काम, ट्रैवल की वजह से दोनों दूर तो रहते हैं लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा नहीं।वो दुनिया के किसी भी कोने में रहें लेकिन एक हफ्ते में एक दूसरे से जरूर मिलते हैं और क्वालिटी टाइम गुजारते हैं।

45

प्रियंका और निक प्रोफेशनल बातें नहीं करते डिस्कस

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और निक कभी भी अपने काम को लेकर आपस में डिस्कशन नहीं करते हैं। अपनी राय एक दूसरे पर नहीं थोपते हैं। हम अपने काम का फैसला खुद करते हैं।

55

प्रियंका और निक दोनों फैमिली को देते हैं रिस्पेक्ट

प्रियंका चोपड़ा जहां अपने सुसराल के लोगों की फेवरेट हैं। वैसे ही निक प्रियंका चोपड़ा की मां के। दोनों एक दूसरे की फैमिली को रिस्पेक्ट देते हैं। उनके साथ वक्त गुजारते हैं। जिसकी वजह से निक और प्रियंका का रिश्ता और मजबूत हुआ है।

और पढ़ें:

कौन है शिनाता चौहान जिसकी हर तरफ हैं चर्चे, खूबसूरती में हीरोइनों कड़ी टक्कर देती है यूपी की ये बेटी

Weight Loss: इस सिंगर ने 6 महीने में कम किए थे 45 kg वजन, 3 बच्चों की मां ने वेट लॉस के लिए किया था 1 काम

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
प्रियंका चोपड़ा

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved