MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदना चाहते हैं, तो यह समय बहुत बढ़िया है, जानिए SBI का ऑफर

अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदना चाहते हैं, तो यह समय बहुत बढ़िया है, जानिए SBI का ऑफर

लॉकडाउन में सबकुछ मंदा हो गया था। बैंकों ने भी बाजार को प्रोत्साहित करने ब्याज रेट कम की। अगर आप अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है। खासकर, उन लोगों के लिए जो बैंक से कर्ज लेकर अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं। सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने होम लोन सस्ता किया है। यानी अगर आप 30 लाख रुपए तक का होम लोन ले रहे हैं, तो बैंक 6.8% का ब्‍याज ऑफर कर रहा है, जबकि इस रकम से ऊपर के Loan पर 6.95% ब्‍याज लेगा। आगे पढ़िए इस ब्याज का फायदा किसे मिलेगा?

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 08 2021, 05:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

यह ब्याज दर का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका CIBIL स्‍कोर बेहतर होगा। इसका मतलब बैंक में आपका लेनदेन अच्छा होगा। अगर पहले कोई लोन लिया है, तो उसे समय पर चुकाया हो। अकाउंट में पैसों का फ्लो अच्छा हो। यानी जो ग्राहक अच्‍छे CIBIL स्‍कोर पर 50 लाख रुपए तक होम लोन लेगा, तो उसे 30 बेसिस प्‍वाइंट तक की ब्‍याज में छूट मिलेगी। यानी ईएमआई में करीब 893 रुपए महीने की बचत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

लोन का गणित:
मान लीजिए कि किसी ग्राहक ने स्टेट बैंक आफ इंडिया से 50 लाख रुपए का होम लोन लिया है, तो उसे 6.95% नहीं, 6.65% पर मिलेगा। अगर वो 20 साल तक के लिए लोन ले रहा है, तो उसे 893 रुपए महीने की बचत होगी।

36

और बड़ा लोन, बड़ा फायदा
अगर आप बहुत बडे़ घर का सपना देख रहे हैं, तो और बड़ा फायदा उठा सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 शहरों(साइट या बैंक से जानकारी लें) में 5 करोड़ तक के होम लोन पर 30 बेसिस पॉइंट की छूट दे रही है। इसके अलावा महिला ग्राहकों को अलग से Concession ऑफर किया गया है। यानी महिलाओं को 5 Basis Point की छूट मिलेगी। आप दूसरे बैंकों से भी अपना होम लोन एसबीआई में ट्रांसफर कराकर 5 Bps की छूट ले सकते हैं।

46

अब जानिए क्रेडिट स्कोर के बारे में
सिबिल स्कोर को ही Credit Score भी कहते हैं। यह स्कोर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर तैयार होता है। रिपोर्ट ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड कंपनी क्रेडिट स्कोर जारी करती है। इसे सिबिल कंपनी भी कहा जाता है।

56

क्रेडिट स्कोर के बारे में
क्रेडिट स्कोर तीन अंकों की एक संख्या है। यह आपके PAN कार्ड से जुड़ा होता है। इसे देखकर बैंक तय कर देता है कि आपको लोन देना चाहिए या नहीं। अगर देना है, तो कितना? अगर आपने पहले से ही लोन ले रखा है, तो वो इस स्कोर में दर्ज होता है।

66

बैंक ऐसे तय करते हैं आपका सिबिल स्कोर
आपने पहले किस बैंक से लोन लिया, कितने का लोन लिया? लोन समय पर चुकाया या नहीं। ईएमआई समय पर भरी कि नहीं। अगर आपका रिकार्ड साफ-सुथरा है, तो आपको होम लोन में कोई दिक्कत नहीं।

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
Recommended image2
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!
Recommended image3
5 मिनट का वीडियो कॉल-3 दिन में शादी, 9वें दिन तलाक! दूल्हे के साथ हुआ लाखों का खेल
Recommended image4
प्यार सिर्फ एक नहीं, 8 तरह का होता है! जानिए आपने अबतक कितने हैं किए
Recommended image5
Marriage Secrets: शादी में दूल्हे के बाईं ओर ही क्यों बैठती है दुल्हन? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved