MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की 10 स्टाइलिश PHOTOS, स्टाइल में किसी से कम नहीं ये हीरो

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की 10 स्टाइलिश PHOTOS, स्टाइल में किसी से कम नहीं ये हीरो

स्पोर्ट्स डेस्क: हॉकी विश्व कप 2023 में भारत ने शानदार आगाज किया। शुक्रवार को टीम इंडिया और स्पेन के बीच एक तरफा मैच खेला गया। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 2-0 से स्पेन को शिकस्त दी। इसमें अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पहला गोल पेनाल्टी कॉर्नर से दागा। इसके बाद शब्द 26वें मिनट पर हार्दिक सिंह ने दूसरा गोल दागते हुए स्पेन पर 2-0 से बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही और भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया। ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं भारतीय हॉकी टीम के 10 जांबाज और हैंडसम खिलाड़ियों से...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 14 2023, 03:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

हरमनप्रीत सिंह, कप्तान
सबसे पहले बात करते हैं, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की। अमृतसर में जन्मे 26 वर्षीय डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने अक्टूबर 2022 से भारत की कप्तानी की कमान संभाली। उन्होंने 164 मैचों में 126 बार डिफेंस को हराया है।
 

210

अमित रोहिदास , उप-कप्तान
अमित रोहिदास ने पहले ही मैच में स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का पहला गोल दागा। वह एक बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर है। उनका जन्म ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में ही हुआ था।

310

पीआर श्रीजेश , गोलकीपर
कोच्चि से आने वाले, गोलकीपर श्रीजेश पिछले एक दशक से भारतीय मेंस हॉकी टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्होंने तीन बार ओलंपिक के मंच पर देश के लिए प्रदर्शन किया और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने में बेहतरीन योगदान भी दिया।

410

मनप्रीत सिंह
मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीता था। उन्होंने पहली बार 2011 में 19 साल की उम्र में भारत के लिए खेला था और 2014 में उन्हें एशिया का जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

510

आकाशदीप सिंह 
आकाशदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम में मिडफिल्डर हैं। उन्होंने साल 2012 में FIH चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्होंने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भारत को कांस्य पदक जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

610

मनदीप सिंह
मनदीप सिंह ने बहुत कम समय में भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 2013 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया और 194 मैचों में 96 गोल किए। 

710

वरुण कुमार 
27 वर्षीय वरुण कुमार ने बहुत कम समय में टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने 2017 भारतीय हॉकी टीम के लिए डेब्यू किया। वह खेल के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 15.9K फॉलोअर्स हैं।

810

ललित उपाध्याय
वाराणसी में जन्मे ललित उपाध्याय ने अपने 133 मैचों में 31 गोल किए हैं, जिसमें पिछले विश्व कप में 3 गोल शामिल हैं। वह दो बार विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बन चुके हैं। इससे पहले 2014 में नीदरलैंड में और 2018 भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप में खेल चुके हैं।

910

सुरेंद्र कुमार 
सुरेंद्र कुमार भारतीय फील्ड हॉकी में डिफेंडर की भूमिका निभाते हैं। वह हरियाणा के करनाल से आते हैं। उन्होंने 2016 और 2020 समर ओलंपिक में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

1010

नीलम संजीप सेस 
नीलम संजीप सेस देश का उभरता सितारा हैं। उनके संघर्ष की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कदोबहल गांव से आए नीलम कच्चे मकान में रहते थे और बड़ी मेहनत से भारतीय टीम पर अपनी जगह बनाई है।  

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: स्पेन को रौंदने के साथ ही विजयश्री आगाज की मची धूम...देखें फोटोज

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सचिन से लारा तक...दुनिया के वो 5 दिग्गज कप्तान जो टीम के लिए साबित हुए अनलकी
Recommended image2
सानिया मिर्जा की वो 5 कातिलाना PICS, जिसे देख बन जाएंगे दीवाने
Recommended image3
Sports Calendar 2026: खेलों का महाकुंभ, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और कॉमनवेल्थ गेम्स का पूरा शेड्यूल
Recommended image4
कौन हैं एंथनी जोशुआ जिन्हें करना पड़ा अस्पताल में एडमिट, आखिर क्या है वजह?
Recommended image5
भारतीय टीम के लिए खेलने पर एक्शन, पाकिस्तानी कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्ला राजपूत पर बैन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved