MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • इन आसान Tricks से 99 प्रतिशत बढ़ जाएगी मोबाइल डेटा स्पीड, बड़े से बड़ा वीडियो हो जाएगा मिनटों में डाउनलोड

इन आसान Tricks से 99 प्रतिशत बढ़ जाएगी मोबाइल डेटा स्पीड, बड़े से बड़ा वीडियो हो जाएगा मिनटों में डाउनलोड

टेक डेस्क। आजकल स्मार्टफोन (Smartphone) हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। स्मार्टफोन में इंटरनेट (Internet) कनेक्शन का होना जरूरी है। बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के स्मार्टफोन का कोई खास यूज नहीं है। इंटरनेट के जरिए ही स्मार्टफोन के ऐप्स काम करते हैं। आज के समय में इंटरनेट का होना कितना जरूरी हो गया है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इसी के जरिए हम देश और पूरी दुनिया से जुड़े हुए हैं। अगर फोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं हो तो हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को न तो वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए मैसेज भेज सकते हैं और ना ही फेसबुक (Facebook) और दूसरे सोशल मीडिया का यूज कर सकते हैं। मोबाइल डेटा नहीं होने पर हम फोन पर कोई वेबसाइट भी नहीं खोल सकते हैं। कई बार स्मार्टफोन पर इंटरनेट चलना बंद हो जाता है या स्लो हो जाता है। ऐसे में, काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर मोबाइल डेटा स्लो हो जाए तो कुछ भी डाउनलोड करने में काफी समय लगता है। इससे कई जरूरी काम अटक सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आपका स्लो मोबाइल डेटा तेज हो जाएगा।(फाइल फोटो)

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 24 2020, 02:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

फोन बंद कर दोबारा करें स्टार्ट
अगर कभी आपके फोन का नेट स्लो हो जाए, तो फोन को बंद कर उसे फिर से स्टार्ट करें। ऐसा करने से फोन हैंग होने या मोबाइल डेटा के स्लो होने की समस्या का समाधान हो जाता है। फोन को बंद कर दोबारा स्टार्ट करने से इंटरनेट की स्पीड तेज हो जाती है। यह एक आजमाया हुआ तरीका है। यही उपाय लैपटॉप, टैब और दूसरे किसी भी डिवाइस की इंटरनेट स्पीड कम होने पर करने से समस्या दूर हो जाती है।
(फाइल फोटो)

25

फ्लाइट मोड कर सकते हैं इनेबल 
स्मार्टफोन की नेट स्पीड को ठीक करने के लिए फोन में उसके एयरप्लेन मोड को ऑन कर दें। इसके लिए सेटिंग में जाकर या फिर नोटिफिकेशन पैनल पर क्लिक करके भी फ्लाइट मोड को इनेबल किया जा सकता है। ऐसा करने से फोन में इंटरनेट कनेक्शन कछ समय के लिए कट जाता है और फिर से शुरू हो जाता है। कुछ समय के लिए फ्लाइट मोड को इनेबल करने के बाद इसे डिसेबल कर सकते हैं। ऐसा करने से आप का मोबाइल डेटा फिर से सही तरीके से काम करने लगेगा।
(फाइल फोटो)
 

35

मोबाइल डेटा को करें ऑफ-ऑन 
यह इंटरनेट स्पीड को तेज करने का एक आसान  तरीका है। अगर आप अपने मोबाइल के इंटरनेट कनेक्शन को ऑफ-ऑन करते हैं, तो बहुत जल्दी इंटरनेट स्पीड सही हो जाती है। इसके लिए अपने स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन बार या सेटिंग में जाकर पहले अपने डेटा को ऑफ कर दें। फिर थोड़ी देर बाद इसे फिर से ऑन करें। ऐसा करने से मोबाइल डेटा पहले की तरह काम करने लगता है।
(फाइल फोटो)
 

45

डेटा प्लान कर लें चेक 
कई बार हमें पता नहीं चलता और हमारा डेटा प्लान खत्म हो जाता है। इसलिए ये सारे उपाय करने से पहले यह चेक कर लें कि कहीं आपका नेट पैक खत्म तो नहीं हो गया है। अक्सर हमें याद नहीं रहता कि हमने अपने फोन का रिचार्ज कब कराया था और उसकी वैलिडिटी कब खत्म हो रही है। ऐसे, इसके बारे में लगातार कंपनी के मैसेज आते हैं, फिर भी कई बार चूक हो जाती है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि आपको रोज मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म हो गई हो। इसलिए आपके फोन में इंटरनेट स्लो हो गया हो। अगर ऐसा है तो आपको अपने प्लान को रिचार्ज करवाना होगा।
(फाइल फोटो)
 

55

क्लियर करें ब्राउर हिस्ट्री 
इन सभी तरीकों के अलावा फोन के ब्राउजर की हिस्ट्री को भी क्लियर करते रहें। ऐसा करने से भी मोबाइल डेटा की स्पीड में काफी फर्क पड़ता है। अक्सर लोग अपने फोन की सर्च हिस्ट्री को क्लियर नहीं करते हैं।इससे भी मोबाइल डेटा स्लो हो जाता है। अगर समय-समय पर ब्राउजर हिस्ट्री को क्लियर करते रहें, तो नेट की स्पीड सही बनी रहती है। 
(फाइल फोटो)

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
Recommended image2
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image3
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image4
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image5
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved