MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • टैक्स-वैक्स मिलाकर भारत में इस कीमत पर बिकेगा iPhone 12 का हर मॉडल, सिर्फ यहां जानें एकदम सही प्राइज

टैक्स-वैक्स मिलाकर भारत में इस कीमत पर बिकेगा iPhone 12 का हर मॉडल, सिर्फ यहां जानें एकदम सही प्राइज

टेक डेस्क : iPhone चाहने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। कुछ दिन पहले एप्पल (Apple) ने  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर iPhone 12 सीरीज लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन A14 Bionic चिप और 5G कनेक्टिविटी से लैस है। बता दें कि एप्पल ने इस बार एक दो नहीं बल्क‍ि 4 आईफोन एक साथ लॉन्च किए हैं। इसमें iPhone 12, iPhone 12 मिनी, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल है। भारत में इसे चाहने वालों की लाइन लंबी है। इस फोन के लॉन्च होने के साथ ही लोग जानना चाह रहे है कि इंडिया में इसका प्राइज क्या होगा? तो चलिए आज हम आपको बताते है आईफोन 12  के चारों वेरिएंट का रेट और उनके धांसू फीचर्स के बारे।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 23 2020, 01:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

एप्पल आईफोन 12 सीरीज में चार फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा और सस्ता आईफोन iPhone 12 mini है। भारत में आईफोन 12 सीरीज की बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी।

26

यह सभी फोन A14 Bionic चिप और 5G कनेक्टिविटी से लैस है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि 'हम आईफोन के अपने पूरे लाइनअप में 5जी ला रहे हैं यह आईफोन के लिए एक नए युग की शुरुआत है'।

36

iPhone 12 mini
एप्पल कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का सबसे लाइट एंड स्लीक फोन है। इसके 3  वेरिएंट 64 जीबी, 128 जीबी और 256  जीबी मार्केट में आएंगे। जिनकी कीमत क्रमश: 69 हजार 900, 74 हजार 900 और 84 हजार 900 रुपए है। iPhone 12 mini ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, प्रोडक्ट (रेड) और व्हाइट कलर में मिलेगा।

46

iPhone 12
आईफोन 12 का लुक यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। इसे खरीदने के लिए अभी से मार्केट में होड़ मची हुई है। कंपनी ने इसके भी 3  वेरिएंट लॉन्च किए है। भारत में सभी टैक्स मिलाकर 64 जीबी की कीमत 79 हजार 900 रुपए तय की गई है। 128 जीबी की कीमत 84 हजार 900 और 256 जीबी की कीमत 94 हजार 900 रुपए फाइनल की गई है। iPhone 12 आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, प्रोडक्ट (रेड) और व्हाइट कलर में मिलेगा।

56

iPhone 12 Pro
आईफोन की प्रो सीरीज का दाम हमेशा ही लाखों में होता है। ये एक एलीट क्लास मॉडल है, जिसे इंडिया में बहुत ज्यादा खरीदा जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 19 हजार 900 रुपए है, ये फोन 128 जीबी मेमोरी के साथ आएगा। 256 जीबी वेरिएंट का प्राइज 1 लाख 29 हजार 900 और इसका टॉप मॉडल यानी की 512 जीबी स्टोरेट के साथ ये फोन डेढ़ लाख का मिलेगा। iPhone 12 Pro को गोल्ड, ग्रेफाइट, पैसिफिक ब्लू और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

66

iPhone 12 Pro Max
यह इस सीरीज का सबसे महंगा फोन है। आईफोन 12 प्रो मैक्स के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ही 1 लाख 29 हजार 900 रुपए है। जबकि इसके 256 जीबी की कीमत 1 लाख 39 हजार 900 और 512 जीबी वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 1 लाख 59 हजार 900 रुपए देना होगा। iPhone 12 Pro Max में भी गोल्ड, ग्रेफाइट, पैसिफिक ब्लू और सिल्वर कलर मिलेगा।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
Recommended image2
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image3
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image4
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image5
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved